MP में भीषण गर्मी के बीच राहत वाली खबर, तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू होने पर कैसा होगा मौसम?

Lok Sabha Election 2024 News: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण में हुए कम मतदान को लिए बेहद गर्म मौसम को भी एक कारण बताया गया था। अब मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान पर लू की लहर और छिटपुट बारिश का असर पड़ने की आशंका है।

मध्य प्रदेश में रविवार को इस गर्मी में पहली बार तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया। यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। रीवा, भोपाल, टीकमगढ़, सतना, सीधी, समेत 28 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

Madhya Pradesh weather update voting

टीकमगढ़ में तापमान 42 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, रीवा में 42.2 डिग्री, मलाजखंड में 42.8 डिग्री, खजुराहो में 42.6 डिग्री, सीधी में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

खरगोन, मंडला, दमोह, सिवनी, नौगांव और उमरिया में पारा 41 डिग्री या इससे अधिक पार पहुंच गया। नरसिंहपुर, गुना, छिंदवाड़ा, रायसेन और सागर में भी खूब गर्मी पड़ी। प्रमुख शहरों की बात करें तो ग्वालियर में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 40.3 डिग्री, इंदौर में 38.4 डिग्री, जबलपुर में 40.9 डिग्री और उज्जैन में पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी भीषण गर्मी का असर रह सकता है। वहीं, अगले चार दिन तक प्रदेश में आंधी, बादल और कुछ स्थानों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। उधर, मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में तेज गर्मी पड़ सकती है। पूर्वी-दक्षिण हिस्से यानी छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, समेत 13 जिलों में बादल-आंधी वाला मौसम रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 6 और 7 मई को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को बालाघाट, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, अनूपपुर जिलों में बादल रहने का अनुमान है। वहीं, 7 मई को खरगोन और खंडवा में नीमच, मंदसौर, झाबुआ, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन में लू चल सकती है। पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और अनूपपुर में बादल रह सकते हैं। 8 मई को रतलाम नीमच, मंदसौर, और खरगोन में लू चल सकती है। वहीं, पांढुर्णा, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा में बादल और आंधी चलने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+