MP में दूसरे दिन भी असाधारण बारिश, कट्ठीवाड़ा, मेघनगर और धार में रिकॉर्ड तोड़े
मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बीते दो दिन से रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। बैतूल के भीमपुर में 18 इंच बारिश के बाद अब बीते रोज अलीजापुर के कट्टीवाड़ा में 13.42 इंच, झाबुआ के मेघनगर में 11.44 इंच और धार शहर में 11.86 इंच रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। बता दें कि 9 साल पहले भी इसी इलाके में खंडवा शहर में ऑल टाइम रिकॉर्ड 368 मिमी यानी 14.50 इंच बारिश दर्ज हुई थी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मप्र के दक्षिण-पश्चिम इलाके में सितंबर के दूसरे पखवाड़े में मानसून जोरदार तरीके से सक्रिय है। मलवा व इससे जुड़े इलाकों में तीन दिन से रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही हैं। दो दिन से बारिश सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर अमादा है। शनिवार को बैतूल के भीमपुर में करीब 18 इंच बारिश दर्ज हुई जो ऑल टाइम रिकॉर्ड है। ठीक दूसरे दिन बीते 24 घंटे में प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में 341 एमएम बारिश दर्ज हुई है। बतां दे कि इसके पहले इलाके में बीते 8 सितंबर 2014 को खंडवा शहर में ऑल टाइम रिकॉर्ड 368 मिमी दर्ज किया गया था। इसके अलावा झाबुआ जिले के मेघनगर में 316 एमएम और धार शहर में 301.3 एमएम रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के बाहरी इलाकों में बीते रोज असाधारण रूप से भारी बारिश हुई है।
Recommended Video
एमपी के 3 जिलों ने 24 घंटे की बारिश का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया
1) कट्ठीवाड़ा (अलीराजपुर) 341 मिमी
2) मेघनगर (झाबुआ) 316 मिमी
3) धार शहर 301.3 मिमी
रविवार दोपहर में इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट
धार/मांडू, बड़वानी/बावनगजा, अलीराजपुर और झाबुआ में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही रतलाम/धोलावाड, इंदौर/एपी, खरगोन/महेश्वर में मध्यम बारिश और बुरहानपुर, नीमच, देवास, खंडवा/ओंकारेश्वर, राजगढ़ में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। शाजापुर, नीमच, मंदसौर, सीहोर और उज्जैन/महाकालेश्वर पूर्वाह्न में।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश
Dhar 301.3
Ratlam 242.0
Khandwa 162.0
Indore 144.7
Khargone 110.0
Ujjain 59.0
Bhopal City 14.6
Narmadapuram 13.6
Bhopal 13.4
Pachmari 10.2
Shivpuri 7.0
Raisen 6.2
Gwalior 4.9
Guna 4.2
Sidhi 2.6
Betul 2.0
Malanjkhand 0.6
Sagar 0.2 mm












Click it and Unblock the Notifications