वर्दी में रील्स बनाकर बुरी फंसी एमपी की महिला कांस्टेबल, कोचिंग का विज्ञापन पर लोगों ने किया ट्रोल
Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक महिला सिपाही को खाकी वर्दी में कोचिंग का विज्ञापन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसे ट्रोल भी किया।
जानकारी मुताबिक रतलाम जिले के नामली में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल अनिष्का को रतलाम पुलिस अधीक्षक राकेश लोढ़ा ने सस्पेंड कर दिया है। महिला कांस्टेबल का कहना है कि उन्होंने पुलिस वर्दी में रील बनाकर एक कोचिंग संस्थान का विज्ञापन की। एमपी युवा शक्ति नाम के एक्स अकाउंट से इस विज्ञापन का वीडियो शेयर किया गया है।

इसमें अनिष्का इंदौर के एक कोचिंग संस्थान का विज्ञापन करती दिख रही है। कैप्शन लिखा है कि 'अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यूटी देना ही नहीं, बल्कि कोचिंग संस्थान की क्लास का विज्ञापन करना भी काम है।
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एमपी युवा शक्ति ने लिखा कि मध्य प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट से निवेदन है कि पुलिस भर्ती से चयनित पुलिसकर्मियों को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए। इस कार्य को आरक्षक अनिष्का रावत मीणा बखूबी निभा रही हैं। इसके साथ वीडियो को रतलाम पुलिस अधीक्षक और पीएचक्यू को टैग किया गया।
वायरल वीडियो में एक युवती महिला कांस्टेबल के पास पहुंचती है और उनकी रील को फॉलो करने की बात कहते हुए पूछती है कि आपने पुलिस की तैयारी कहां से की है। मैं आपके जैसा बनना चाहती हूं। तब महिला कांस्टेबल कहती है की मैंने इंदौर से निजी संस्थान की है और आगे की तैयारी के लिए अभी भी ऑनलाइन क्लास कर रही हूं।
यदि आपको भी तैयारी करना है, तो उनका यूट्यूब चैनल चेक कर सकते हैं। अभी ऑनलाइन क्लास में ऑफर भी हैं। अच्छे कंटेंट मिलेंगे। टीचर भी अच्छे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने लेडी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सिस्टम का हिस्सा होकर वर्दी में ऐसा नहीं करना चाहिए। लोगों ने एसपी की कार्रवाई को सही ठहराया है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि समझाइश के साथ महिला कांस्टेबल को एक मौका और देना चाहिए।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला कांस्टेबल द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करने का मामला संज्ञान में आया है। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया गया है। विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications