दूल्हा-दुल्हन ने सवा लाख लोगों को एक साथ भेजा ये खास मैसेज, बन गया विश्व रिकॉर्ड, देखें VIDEO

Ratlam News, रतलाम। जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दूल्हा-दुल्हन ने किया। नवदम्पती का यह प्रयास विश्व रिकॉर्ड बन जाने का दावा भी किया जा रहा है।

रतलाम के बाजनखेड़ा में शादी में अनूठी पहल

रतलाम के बाजनखेड़ा में शादी में अनूठी पहल

दरअसल, Ratlam जिले के बाजनखेड़ा निवासी कृष्णा पाटीदार की शादी गांव कनवास के राधेश्याम की बेटी माया से हुई। देशभर में इस समय लोकसभा चुनाव 2019 का माहौल होने के कारण कृष्णा व माया ने भी अपनी शादी में मतदाताओं को जागरूक करने का फैसला किया। बुधवार को दूल्हा कृष्णा व दुल्हन माया ने शादी के रिसेप्शन से ही रतलाम लोकसभा सीट के 1 लाख 25 हजार मतदाताओं को एक साथ मैसेज भेजा।

एमपी सचिव वर्मा ने दिया विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र

एमपी सचिव वर्मा ने दिया विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र

दूल्हा-दुल्हन ने अपने नवविवाहित जीवन की शुरुआत के आशीर्वाद समारोह में सबसे पहले मंच से लेपटॉप पर बटन दबाकर एक साथ 1 लाख 25 हजार लोगों के मोबाइल पर मतदान करने का टैक्ट मैसेज भेजा। यह अनूठी पहल विश्व बन जाने का दावा भी किया जा रहा है। ( Ratlam Shaadi World Record ) वर्ल्ड रिकॉर्ड के मध्य प्रदेश सेक्रेट्री गगन वर्मा ने दूल्हा-दुल्हन को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी दिया। इसके अलावा शादी में लोकतंत्र सेल्फी बूथ भी बनाया गया और मेहमानों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूरी

लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूरी

बाराती तेजराम प्रजापत, अशोक धाकड़, कचरू राठौड़, समाज सेवी मुरली पाटीदार आदि ने बताया कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें लोकसभा चुनाव 2019 में अनिवार्य रूप से मतदान करना होगा। रतलाम जिले में मोहन लाल मुरली वाला परिवार ने शादी में एक लाख से ज्यादा लोगों को मैसेज भेजकर वोट डालने की अपील करने की अनूठी पहल की, जो विश्व रिकॉर्ड बनी है।

जानिए रतलाम लोकसभा सीट का इतिहास

Ratlam Groom Bride Created World Record For Sending Voting awareness Message
Ratlam Groom Bride Created World Record For Sending Voting awareness Message
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+