Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखे दुर्लभ जानवर, काले भेड़िये का कुनबा देख हैरान हुए लोग
Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में विलुप्तप्राय दुर्लभ काले भेड़िये की भी मौजूदगी के सबूत मिले हैं। काले भेड़िये पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ बफर के जंगल से गुजरने वाले हाइवे के पास देखे गए हैं।
काले भेड़िया इसके पूर्व पन्ना के अलावा मध्य प्रदेश में कहीं देखे गए हैं या नहीं इसकी प्रामाणिक जानकारी नहीं है। लेकिन जानकारों का यह कहना है कि शायद पन्ना में ये पहली बार देखे गए हैं।

दुर्लभ काले भेड़ियों की यह तस्वीर रूपेश कुकाडे ने किशनगढ़ के जंगल से गुजरने वाले हाइवे के पास ली है। देखा जाए तो यहां अब तक भूरे रंग के भेड़िये नजर आते हैं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स के मुताबिक काले भेड़िए भी शिकार करने में माहिर होते हैं।
टाइगर रिजर्व के कोर और बफर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणी पाए जाते हैं। जिनमें कुछ विलुप्त प्रजाति के भी हैं।काला भेड़िया देखा जाना टाइगर रिजर्व के लिए अच्छी खबर है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही पन्ना टाइगर रिजर्व तेंदुआ स्टेट का दर्जा भी प्राप्त कर चुका है। सबसे ज्यादा तेंदुएं पन्ना टाइगर रिजर्व में पाए गए हैं।

गर्मी के मौसम में, खास कर अप्रैल और मई साइट सीइंग के लिए बहुत अच्छी होती है। इस मौसम में पानी की तलाश में वन प्राणी अपने इलाकों से बाहर आते हैं। ऐसे में लोगों को कई सारे दूर्लभ और खास जानवर देखने को मिलते हैं। ऐसे में काले भेड़िये का दिखना अच्छा माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications