Rewa News: रीवा में खुलेगा संस्कृत विश्वविद्यालय, सीएम शिवराज ने विंध्य क्षेत्र के आचार्यगणों को किया संबोधित
Rewa News: भोपाल मुख्यमंत्री निवास में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के रीवा में रामानुजाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही संस्कृत विद्यालयों में कर्मकांड की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था भी की जाएगी। यह बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विंध्य क्षेत्र से आए आचार्यगणों को सीएम शिवराज निवास कार्यालय में संबोधित करते हुए कही।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से ही संतों का आशीर्वाद मिलता है। सीएम शिवराज मुख्यमंत्री निवास पधारे आचार्यगण के सानिध्य से मन आनंद से भरा है। संस्कृत और संस्कृति का सम्मान तथा उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है।

जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि जब संस्कृत, संक्रमण के दौर से गुजर रही थी। तब विंध्य क्षेत्र ने संस्कृत को संरक्षण और प्रोत्साहन प्रदान किया। विंध्य क्षेत्र में संस्कृत को समर्पित विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में खुशी का माहौल।
इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल, मानस पीठाधीश्वर जगदगुरु रामललाचार्य, जगदगुरु वैदेही वल्लभ देवाचार्य और विनय शंकर ब्रह्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रोफेसर देवेंद्र प्रसार मिश्र की पुस्तक यजुर्वेद में वैश्विक चिंतन तथा नंदकुमार चरितम् महाकाव्य का विमोचन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications