Raksha Bandhan: जेल की सलाखों से बाहर निकली कलाई तो रो पड़ीं बहनें, नम आंखों के साथ रख दी ये शर्त

Raksha Bandhan in Raisen jail: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रक्षाबंधन का जबरदस्त उत्साह है। सेंट्रल जेल में बंद भाइयों को बड़ी संख्या में बहनें राखी बांधने पहुंची। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए विशेष तैयारी की है।

राखी बांधने के दौरान बहन और भाई की आंखों में से आंसू झलक आए भाइयों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपनी बहनों को एक-एक पौधा भेंट किया।

Raisen Central Jail Rakshabandhan

जेलर राम कृष्ण चोरे ने सभी कैदी भाइयों से अपनी बहनों को जेल में ही लगाए गए पौधों का वितरण कराया है। जिससे बहने अपने घर पहुंचकर उन पौधों को लगाए और पर्यावरण को बचाने का संदेश दें।

Raisen Central Jail Rakshabandhan

जानकारीमुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बहने अपने कैदी भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध पाई है। हालांकि, इस बार बहने अपने भाइयों के लिए जेल के अंदर रक्षा सूत्र के अलावा कुछ भी नहीं ले जा सकती। जेलर रामकृष्ण चोरे ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर जेल की गाइड लाइन के अनुसार मनाया जा रहा है।

एक कैदी प्रवीण खुजर ने बताया कि मैं बड़ा खुश हूं कि आज मेरी बहन मुझे राखी बांधने आ रही है। मैं अपनी बहन को एक पौधा मीठी नीम का भी दे रहा हूं। जिससे उसको लगाकर पर्यावरण को बचाएं। वही दूर गांव से अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने आई नीलम मेहरा ने कहा कि मुझे बड़ा अच्छा लग रहा है की जेल प्रशासन द्वारा बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की अनुमति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+