डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से बदसलूकी के मामले में दो के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचने और मारने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें, मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली गई थी इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए थे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

Rajgarh Deputy Collector Priya Verma hitting and pulling hair fir registered

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट में कहा था कि आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जाएगा। आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता। क्या उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने का आदेश मिला था?

इस मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, राजगढ़ में बीजेपी की गुंडागर्दी सामने आ गई। महिला जिला कलेक्टर और महिला एसडीएम अधिकारियों को पीटा गया। बाल खींचे गए। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+