Rajgarh borewell accident LIVE: 5 साल की मासूम 'माही' को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Rajgarh borewell accident LIVE: मध्य प्रदेश के एक बार फिर बोरवेल हादसा सामने आया है. राजगढ़ जिले के एक गांव में यह घटना हुई। खेत में खेलते वक्त पांच साल की माही नाम की बच्ची बोरवेल के गड्ढे में गिर गई हैं। कुछ और बच्चे वहां खेल रहे थे, जिन्होंने घर वालों को खबर दी। घटना की खबर लगते ही मौके पर प्रशासन के आला-अफसर पहुंच गए हैं। बच्ची को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
बताया गया कि घटना का पता लगते ही गांव के लोगों ने गड्ढे में रस्सी डाली तो बच्ची की बोरवेल के अंदर से रोने की आवाज सुनाई दे रही है। हादसे का शिकार हुई मासूम पटाडि़या धाकड़ गांव से अपने मामा के यहां पीपल्या रसोड़ा गांव आई हुई थी। जहां घटना हुई वह इंदर भिलाला का खेत बताया जा रहा है।

इस बड़े हादसे की पल-पल के अपडेट के लिए आप इस पेज को रीफ्रेश करते रहें, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स।
खिल उठे सभी के चेहरे, मां की आंखो से छलके खुशी के आंसू
बाहर आते ही 'माही' को भेजा गया भोपाल के अस्पताल
PCC चीफ ने भी इस घटना पर किया ट्वीट
राजगढ़ जिले के पिपलिया रसोड़ा गांव में छोटी बच्ची के बोरवेल में गिरने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 5, 2023
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि बचाव दल को सफलता मिले और बच्ची सकुशल बाहर निकाली जा सके।
जिले के नरसिंहगढ़ अनुभाग अंतर्गत ग्राम पिपल्या रसोड़ा में 05 वर्षीय बालिका बोरवेल में फसी हैं। बालिका को सुरक्षित निकालने हेतु एनडीआरएफ,एसडीआरएफ टीम द्वारा कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित,एसपी श्री धर्मराज मीना की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।।@CMMadhyaPradesh @JansamparkMP pic.twitter.com/z4yRAN1mbq
— Collector Rajgarh (@collectorrajga1) December 5, 2023
#WATCH Madhya Pradesh: A 5-year-old girl fell into a borewell in Pipliya Rasoda village of Rajgarh district, rescue operation is underway. pic.twitter.com/VheJ2sAdvS
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 5, 2023
बोरवेल के गड्ढे में डाले गए कैमरे, माही पर नजर
#WATCH मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले के पिपलिया रसोड़ा गांव में एक 5 वर्षीय बच्ची बोरवेल में गिरी, बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/9sumPd4eeT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2023
घटना स्थल के पास के ताजा हाल
राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया रसोड़ा गाँव में एक मासूम बोरवेल में गिर गई है करीबन 5:00 बजे बोरवेल मे गिरी जिला प्रशासन और बचाव अमला मौके पर#Rajgarh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/ZFQ49zJp3p
— Ravindra Bhajni (@ravibhajni) December 5, 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट
राजगढ़ जिले के पिपलिया रसोड़ा गांव में मासूम बच्ची के बोरवेल में गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है। मैं भी स्थानीय प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूँ।
बच्ची को सकुशल बाहर निकालने में हम कोई कसर…
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 5, 2023













Click it and Unblock the Notifications