सोनम तू भाग जाती, मेरे भाई को मारा क्‍यों? राजा रघुवंशी की इन्फ्लुएंसर बहन का रोते हुए VIDEO हुआ वायरल

Raja Raghuvanshi murder: मेघालय में हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्‍या के मामले ने सनसनी मचा दी है। पलिस के अनुसार राजा रघुवंशी की नई नवेली दुल्‍हन सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर कॉन्‍ट्रेक्‍ट किलर के जरिए पति की हत्‍या करवा दी है। पुलिस ने सोनम रघुवंशी समेत चार अन्‍य लोगों को अरेस्‍ट कर लिया है।

सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इनमें से अधिकांश वीडियो श्रष्टि रघुवंशी नाम के अकाउंट से वायरल हो रहा है। श्रष्टि रघुवंशी इन्फ्लुएंसर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 370k से अधिक फॉलोअर्स हैं उन्‍होंने अपने एक वीडियो में राजा रघुवंशी की बहन होने का दावा किया है।

Raja Raghuvanshi murder

श्रष्टि रघुवंशी ने राजा रघुवंशी की मौत की पुष्टि होने के बाद ये वीडियो शेयर किया है। श्रुति ने सोनम रघुवंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इंस्‍टाग्राम रील और पोस्ट शेयर की हैं। इन्फ्लुएंसर ने 24 वर्षीय सोनम पर अपने भाई की "हत्या" करने का भी आरोप लगाया है।

राजा रघुवंशी की बहन रोते हुए क्‍या बोली?

इस वीडियो में श्रष्टि रघुवंशी रोते हुए कह रही हैं, "मेरे भाई राजा रघुवंशी के साथ सोनम रघुवंशी ने सात फेरे लेकर सात जन्‍म साथ रहने का वादा किया था और आज वो उसके साथ सात दिन भी नहीं रह पाई। ऐसा क्‍या किया था मेरे भाई ने? जो उसको मार डाला। अगर तेरे को साथ नहीं रहना था, अगर मेरा भाई नहीं पसंद था कोई और पसंद था तो भाग जाती, मारा क्‍यों उसको? किसी का भाई, किसी का बेटा क्‍यों छीना?"

भाई-भाभी के गायब होने पर वीडियो शेयर कर मांगी थी मदद

श्रष्टि रघुवंशी के अकाउंट पर कुछ अन्‍य रील हैं जिनमें परिवार को राजा और सोनम की शादी के लिए तैयार होते हुए दिखाया गया है। कुछ रील्स में राजा रघुवंशी अपनी शादी से पहले और उसके दौरान खुशी के मूड में दिख रहे हैं। दंपति के लापता होने के बाद से, राजा की बहन ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के बारे में जानकारी के लिए कई अपील करती नजर आई हैं।

यूजर्स ने श्रुति की क्‍यों लगाई फटकार?

हालांकि इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में रीलों और यूट्यूब पर शॉर्ट्स के कारण, कई नेटिज़न्स ने श्रष्टि को सोशल मीडिया पर अपने भाई की मौत का इस्तेमाल करने के लिए फटकार लगाई है। एक यूजर ने लिखा, "महिला सचमुच इंस्टाग्राम पर व्यूज पाने के लिए अपने भाई की मौत का इस्तेमाल कर रही है।"

पत्‍नी ने मारा और बहन भाई की मौत के जरिए पैसे कमा रही

एक यूजर ने टिप्पणी की, "पत्नी ने पति को मार डाला और बहन भाई की मौत के जरिए पैसे, व्यूज और फॉलोअर्स कमा रही है। शर्मनाक... क्या सोशल मीडिया भाई के नुकसान पर शोक मनाने के लिए है?" इस घटना से सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है, जिसमें लोग संवेदना व्यक्त करने और इन्फ्लुएंसर के कार्यों की आलोचना करने के लिए आगे आ रहे हैं।

राजा रघुवंशी हत्‍या का क्‍या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 2 जून, 2025 को मेघालय पुलिस ने पुष्टि की कि उन्हें राजा का शव एक खाई में मिला है और उन्होंने हत्या की जांच शुरू कर दी है। उनकी मृत्यु के बाद, पुलिस अधिकारियों ने उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य संदिग्ध बताया है। दो सप्ताह तक लापता रहने के बाद, सोनम ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जांच जारी है, सोनम पर चार अन्य लोगों की मदद से राजा की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+