सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाहा अब उलझा रहे पूरा केस! पूछताछ में दोनों खेल रहे हैं 'ब्लेम गेम'
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) और उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) अब पूरे केस को और उलझा रहे हैं। सोनम और राज अब दोनों पुलिस कस्टडी में 'ब्लेम गेम' खेल रहे हैं। सोनम कह रही है कि उसके पति की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है। तो वहीं राज कुशवाहा कह रहा है कि सोनम ने अपने पति राजा की पूरी मर्डर प्लानिंग की थी।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा दोनों हत्या की योजना बनाने से इनकार कर रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया गया कि भाड़े के हत्यारों में से एक विशाल ने राजा के सिर पर वार करने के बाद शव को खाई में फेंक दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सोनम कथित तौर पर अपने पति को यह कहकर घटनास्थल पर ले गई कि वह एक तस्वीर लेना चाहती है। सुपारी किलर का दावा है कि उन्होंने शव को फेंकने में उसकी (सोनम) मदद ली। फिर वे एक साथ स्कूटर पर सवार होकर चले गए और तितर-बितर हो गए।''

राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी और वे 21 मई को शिलांग पहुंचे थे। 23 मई को राजा की परिवार से आखिरी बार बात हुई। इसके बाद 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ। सोनम 17 दिनों तक लापता रही और 9 जून को वह गाजीपुर में मिली।
सोनम और राज में कौन बोल रहा है सच?
दैनिक भास्कर के मुताबिक मेघालय DIG डेविस एन आर मारक ने कहा, ''राजा की हत्या का मास्टरमाइंड कौन है...,इसके बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा कि उसने राज के कहने पर अपने पति की हत्या करवाई। वहीं राज कह है कि सोनम ने पूरे हत्या की प्लानिंग की थी। अब दोनों में कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ इसका पता तो तब चलेगा...जब हम दोनों को एक साथ बिठाकर आमने-सामने पूछताछ करेंगे।''
इस केस में एक बात जो सबसे ज्यादा हैरान करती है वो है...सोनम के पास 4 मोबाइल फोन का होना...। पुलिस को सोनम से अब-तक सिर्फ एक ही मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बाकी तीन फोन का पता लगाया जा रहा है।
क्राइम सीन फिर से रीक्रिएट कर सकती है मेघालय पुलिस
मेघालय पुलिस ने एक जिला और सत्र अदालत में बताया है कि वो राजा रघुवंशी मर्डर केस का पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट करना चाहते हैं।
मेघालय की एक जिला और सत्र अदालत ने 11 जून को को सोनम और चार अन्य को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। संभावना है कि पुलिस इन सभी आरोपियों को लेकर क्राइम सीन पर जाएगी और सबूतों के आधार पर पूरा सीन फिर से रीक्रिएट करेगी।
इंडियन एक्सप्रेस ने एसआईटी प्रमुख हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर के हवाले से लिखा, "हमें उनसे (आरोपियों राज-सोनम) हत्या के बारे में अभी भी कई जरूरी सवाल पूछने हैं। हमें अभी भी पैसे के लेन-देन का पता पता लगाना है, हत्या की योजना कैसे बनाई गई और उन्हें सबूतों के साथ सामना करना है।"
पुलिस ने कथित तौर पर हनीमून पर सोनम द्वारा लाए गए सोने और अन्य कीमती वस्तुओं के बारे में पूछताछ करने की योजना बनाई है। अधिकारी ने कहा, "हमने होटल से उसका मंगलसूत्र और एक पैर की अंगूठी बरामद की, जहां उन्होंने अपने बैग छोड़े थे। हमें हत्या के कुछ दिनों बाद ही पता चल गया था कि कुछ गड़बड़ है।"
आखिर क्राइम सीन तक कैसे पहुंची सोनम? उस रास्ते से नहीं आता-जाता था कोई
मेघालय पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि आखिर ये लोग क्राइन सीन तक पहुंचे कैसे। एक अधिकारी के मुताबिक, ''उन्होंने एक ऐसा रास्ता चुना, जिस पर आमतौर पर ग्रामीण और पर्यटक नहीं जाते। यह दो कबीलों के बीच विवाद का स्थल था। हमें यह पता लगाना होगा कि उन्होंने कैसे रेकी की...इस जगह से जाने पर उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।''
सुपारी किलर को कितना मिला पैसा? इसकी जांच भी अभी नहीं हुई!
राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम पर 50 हजार रुपये की सुपारी देने की बात अब-तक सामने आई है। हालांकि, मेघालय पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस को सोनम के कई बैंक खातों की जानकारी हाथ लगी है, जिनकी लेन-देन की जांच फिलहाल की जा रही है।
8 दिन के रिमांड में पुलिस क्या-क्या करेगी? यहां समझे
🔴 सोनम, राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश और आनंद से पुलिस अब अलग-अलग पूछताछ करेगी, ताकि सभी के बयान स्वतंत्र रूप से दर्ज किए जा सकें।
🔴 अब तक इन सभी ने जो-जो बातें पुलिस को बताई हैं, उन्हें आपस में क्रॉस चेक किया जाएगा। हर बयान को ध्यान से मिलाया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि कौन-सी बातें मेल नहीं खा रहीं।
🔴 पुलिस सोनम से तीन और मोबाइल फोन बरामद करने की कोशिश करेगी, जो इस केस की अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।
🔴 सोनम और राज कुशवाहा का आमना-सामना भी कराया जाएगा, ताकि उनके बयानों से यह स्पष्ट हो सके कि इस वारदात में किसकी क्या भूमिका रही।
🔴 इसके अलावा, पुलिस घटनास्थल पर जाकर मर्डर का रीक्रिएशन (पुनर्निर्माण) भी कराएगी। इसका उद्देश्य कोर्ट में यह सटीक रूप से बताना है कि हत्या किस तरीके से की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications