Raisen News: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, महामहिम राजपाल मंगू भाई पटेल हुए शामिल
Raisen News: मध्य प्रदेश की विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को रायसेन जिले की सांची जनपद की ग्राम पंचायत दीवानगंज पहुंची ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजन तथा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

प्रदेश के महा महिमा राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कई बार कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच रहे है।
रायसेन जिले में ही अभी तक 252 ग्राम पंचायतों में यह विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच गई है तथा अनेक हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव द्वारा भी संबोधित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल द्वारा दीवानगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया एवं विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए।












Click it and Unblock the Notifications