मप्र: बीजेपी का विजयी रथ रोकने के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र से नहीं बल्कि इस तरीके से जीतेगी चुनाव
भोपाल। राजनीति हिम्मत और हौसले से चलती है। राहुल गांधी फिलवक्त इस पुराने मुहावरे को पूरी तरह से अमल में ला रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब पूरी तरहे से चुनावी मोड में आ चुकी है। पिछले पंद्राह साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। ऐसे में कांग्रेस ने जनता से वादे के साथ उन्हें भरोसा भी दिया है कि उनकी पार्टी इस बार घोषणा पत्र नहीं बल्कि 'वचन पत्र' के साथ चुनाव मैदान में आएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वचन पत्र को लेकर कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी सरकार में आएगी तो पांच रूपए प्रति लीटर पेट्रोल और तीन रूपए प्रति लीटर डीजल के दामों में कम कर दिया जाएगा। वहीं व्यापमं द्वारा लिए गए 15 लाख नौजवानों की फीस वापस लौटा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे वचन पत्र में किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी सहित हर वर्ग के लोगों की बात पर ध्यान दिया जाएगा। महिला सुरक्षा को भी हमारे वचन पत्र में शामिल किया है।

विधानसभा चुनाव के लिए सौ दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। राज्य में राहुल गांधी 17 सितंबर से विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का चुनाव अभियान शुरू करेंगे। राहुल गांधी 22 या 24 सितंबर को दूसरा दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जनता से लुभावने वादे कर रहे हैं। उनका साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोशल मीडिया के जरिए शिवराज सरकार को दम से घेरने में लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications