गिरफ्तारी के बावजूद मृतक किसानों के परिजनों से मिले राहुल, भाजपा पर साधा निशाना
राहुल गांधी मंदसौर जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें नीमच में ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद राहुल गांधी ने पहले जमानत लेने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में राज्य के बॉर्डर पर किसानों के परिवा
मंदसौर। मंगलवार को पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के परिवारों से राहुल गांधी ने आज (गुरुवार) को मुलाकात की। प्रशासन से लंबे टकराव के बाद राहुल किसानों के परिवारों से मिल सके, उन्हें मंदसौर नहीं जाने दिया गया था और गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ा गया जिसके बाद नीमच बॉर्डर पर किसानों के परिवारों से उन्होंने मुलाकात की।

राहुल गांधी मंदसौर जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें नीमच में ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद राहुल गांधी ने पहले जमानत लेने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में मध्य प्रदेश-राजस्थान के बॉर्डर पर किसानों के परिवारों से मुलाकात की अनुमति पर उन्होंने जमानत ली।
इस दौरान राहुल गांधी ने जमकर मध्य प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों को कर्ज माफी नहीं सिर्फ गोली दे सकती है। गांधी ने कहा कि कर्ज अमीर लोगों का माफ होता है, किसान का नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसानों के परिवार मृतक किसानों के शहीद का दर्जा चाहते हैं और कांग्रेस इसका समर्थन करेगी और इस बात को उठाएगी।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में मंगलवार को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दर्जनों घायल हुए हैं। किसान फसलों के उचित दाम ना मिलने को लेकर सड़कों पर हैं। कांग्रेस ने इस मामले के लिए शिवराज सरकार का इस्तीफा मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications