MP News: न्याय यात्रा से शादी के मंडप में पहुंचे राहुल गांधी, दूल्हा-दुल्हन के साथ देख लोग हुए हैरान
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपनी सादगी का परिचय देते हुए सामाजिक रिश्तों का भी सम्मान किया। राघोगढ़ में चल रहे न्याय यात्रा रोड शो के दौरान उनके स्वागतार्थ खड़े हजारों लोगों के जनसमुदाय ने जब राहुल गांधी को सोधिंया समाज से जुड़े राजू पंवार के विवाह समारोह की जानकारी उन्हें दी, तब राहुल गांधी अपने वाहन से उतरकर विवाह समारोह स्थल पर पहुंचे और नवदंपति के विवाह सूत्र में बंधने पर बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
राहुल गांधी जी इस उदारता पर वहां उपस्थित जनसमुदाय ने न केवल तालियां बजाकर उनकी सादगी की प्रशंसा की, बल्कि उनकी इस सहृदयता पर उनका आभार भी व्यक्त किया। श्री राहुल गांधी जी के इस सम्मान को देखकर सोधिंया परिवार एवं समाज के लोग गदगद हो उठे और पूरे समाज में खुशी का माहौल दोगुना हो गया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को फिर से शुरू हुई। राविवार को राहुल गांधी ने न्याय यात्रा को अल्प विराम देकर बिहार में इंडिया गठबंधन की रैली में भाग लिया। सोमवार को राहुल गांधी ने ग्वालियर से फिर न्याय यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने अपने पूर्व साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को निशाना बनाया।

शिवपुरी में, उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तेजी से बोले। राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर कटोरे आरोप लगाए। उन्होंने जातिगत जनगणना को भी लेकर उठाया और कहा कि इससे 90 प्रतिशत लोगों को न्याय मिलेगा। इसके अलावा, राहुल गांधी ने गुना में रोड शो किया।
गांधी ने कहा की जिस तरह हाथ टूट जाए तो उसका एक्स-रे किया जाता है, उसी तरीके से जाति आधारित जनगणना समाज का एक्स-रे है, हमने जब इस क्रांतिकारी राजनीतिक कदम की बात की तो मोदी जी ने कहा कि वे सिर्फ 4 जातियां जानते हैं, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि वे सिर्फ 20-22 उद्योगपतियों की मदद करना चाहते हैं आपकी नहीं।
गांधी ने कहा कि मीडिया में आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जाति आधारित जनगणना नहीं दिखाई जाती है, अंबानी जी के यहां की शादी दिखाई जाती है, टीवी पर आप बॉलीवुड देख लो बिल गेट्स देख लो लेकिन बॉर्डर पर मरते हुए किसान नहीं दिखाई देते हैं। जाति आधारित जनगणना इस 90 प्रतिशत वर्ग के फायदे का मुद्दा है, हम कर्ज माफी की बात करते हैं। रोजगार की बात करते हैं हम आपके साथ न्याय की बात करते हैं इसी के साथ श्री गांधी ने उन्हें सुनने आए लोगों का दिल से धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications