Uttarakhand CM पुष्कर सिंह धामी सागर में दोस्तों संग बचपन की यादें ताजा करेंगे, शिक्षकों संग समय गुजारेंगे
Uttarakhand CM पुष्कर सिंह धामी अपनी बचपन की यादों को ताजा करने, पिता की कर्मभूमि, खुद की शिक्षा स्थली, गुरुजन और मित्रों से मिलने सागर आ रहे हैं। वे यहां दो दिन रुकेंगे। इस दौरान महार रेजिमेंट के सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे तो सदर स्थित डीएनसीबी स्कूल में अपने सहपाठियों व शिक्षकों के साथ समय बिताएंगें।

Uttarakhand के सीएम पुष्कर सिंह धामी आगामी 17 और 18 अक्टूबर को सागर आ रहे हैं। वे यहां दो दिन तक रुककर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि उनके बचपन का समय सागर में बीता है। करीब चार साल उनका परिवार सागर में रहा था। वे यहां महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा वे अपनी शिक्षा स्थली डीएनसीबी स्कूल में उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों व सहपाठी मित्रों के साथ बचपन की यादें साझा करेंगे।
17 अक्टूबर को महार रेजिमेंट में सैनिक सम्मेल है
सीएम धामी के पिता महार रेजिमेंट में पदस्थ रहे हैं। उनकी 8वीं से 10वीं तक की शिक्षा सागर के डीएनसीबी स्कूल में हुई है। आगामी 17 अक्टूबर सैनिकों का सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें सीएम धामी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने सागर आ रहे हैं। इसके अलावा धामी 18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे डीएनसीबी स्कूल जाएंगे। वे यहां अपने सहपाठी छात्रों व शिक्षकों से मिलेंगे। स्कूल में उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। उनके साथ पढ़ने वाले सहपाठियों को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। बता दें कि महार के कार्यक्रम को लेकर जब धामी ने स्वीकृति दी थी, उस समय उन्होंने अपनी स्कूल, शिक्षकों व सहपाठियों के साथ समय बिताने की इच्छा जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications