मध्य प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

शादी के बाद देवर के साथ लिव इन में रहने लगी दुल्हन, कोर्ट मैरिज की जिद पर अड़ी थी 22 साल की प्रियंका

Google Oneindia News

सागर, 15 अक्टूबर। यह रिश्तों की अजीब कहानी है। दो भाई ही एक युवती की पसंद बन गए। बड़े से उसने मंदिर में सात फेरे लिए और छोटे भाई यानी देवर से वह कोर्ट मैरिज करना चाहती थी। फिलहाल देवर के साथ लिव इन में रहने के दौरान जिंदगी ही गंवानी पड़ गई।

शादी के बाद वह पति को छोड़कर देवर के साथ ​रहने लगी

शादी के बाद वह पति को छोड़कर देवर के साथ ​रहने लगी

मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के गांव खजरा हरचंद का है। यहां पर शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। शादी के बाद वह पति को छोड़कर देवर के साथ ​रहने लगी थी। फिलहाल देवर लापता है। ऐसे में हत्या का शव उसी पर जा रहा है।

ओडिशा की रहने वाली थी प्रियंका

ओडिशा की रहने वाली थी प्रियंका

SDOP सुमित केरकेट्टा के अनुसार मृतका की शिनाख्त ओडिशा के संभलपुर निवासी 22 वर्षीय प्रियंका उर्फ सपना के रूप में हुई है। उसका शव मिलने के बाद पुलिस जांच में एक अजीब ही कहानी सामने आई है।

 राजबिहारी भार्गव से डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

राजबिहारी भार्गव से डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

दरअसल, प्रियंका की शादी खजरा हरचंद के राजबिहारी भार्गव से डेढ़ माह पहले हुई थी। प्रियंका व राजबिहारी ने मंदिर में शादी की थी। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक था, मगर महीनेभर बाद ही पता चला कि प्रियंका अपने देवर को दिल दे बैठी। शादी के प्रियंका अपने पीहर चली गई और वापस लौटी तो देवर मनोज के साथ रहने की इच्छा जताई।

 प्रियंका और मनोज लिव इन में रह रहे थे

प्रियंका और मनोज लिव इन में रह रहे थे

बीते 15 दिन से प्रियंका और मनोज लिव इन में रह रहे थे। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। गुरुवार रात को प्रियंका और मनोज खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। सुबह मनोज के पिता विश्वनाथ उठे तो मनोज के कमरे का दरवाजा खुला था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो प्रियंका का शव पड़ा था।

खुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची

खुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना पाकर खुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकार अस्पताल पहुंचाया। प्रियंका के गले, सिर समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। साथ ही मनोज भी फरार है। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि मनोज ने प्रियंका की हत्या कर दी, मगर वास्तविकता का पता पुलिस जांच से चल सकेगा।

आईएएस टीना डाबी जैसी है IAS Artika Shukla की लव स्टोरी, LBSNAA में जसमीत सिंह को दे बैठीं दिलआईएएस टीना डाबी जैसी है IAS Artika Shukla की लव स्टोरी, LBSNAA में जसमीत सिंह को दे बैठीं दिल

Comments
English summary
मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के गांव खजरा हरचंद का है। यहां पर शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। शादी के बाद वह पति को छोड़कर देवर के ​रहने लगी थी। फिलहाल देवर लापता है। ऐसे में हत्या का शव उसी पर जा रहा है। Priyanka murdered in Khajra Harchand village of Khurai police station area of Sagar district
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X