MP News: दतिया में प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, CM शिवराज सिंह चौहान को बताया विश्व प्रसिद्ध और महान अभिनेता
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दतिया में चुनावी सभा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि गृह मंत्री का काम होता है कानून को लागू कराना, लेकिन यहां के गृहमंत्री गुंडे, माफियाओं की सुरक्षा और संरक्षण कर रहे हैं। वहीं उन्होंने सीएम शिवराज को विश्व प्रसिद्ध और महान अभिनेता बताया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के समर्थन में सभा करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि एक तरफ गृहमंत्री हैं जिन्हें कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं। दूसरी तरफ विश्व प्रसिद्ध और महान अभिनेता शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा जी है, जो एक्टिंग के समय तो अमिताभ बच्चन के कान काट ले। लेकिन काम की बात आती है तो फट से असरानी का रोल पकड़ लेते हैं।

गृहमंत्री (नरोत्तम मिश्रा) दिन भर पिक्चर देखते रहते हैं। कौन - क्या पहना है, इन्हें बड़ी चिंता रहती है। विश्व प्रसिद्ध महान अभिनेता शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा जी एक्टिंग में अमिताभ बच्चन के भी कान काट लें। लेकिन, काम की बात होती है, तो असरानी का रोल पकड़ लेते हैं।
Recommended Video
प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने 'पठान' की रिलीज से पहले कहा था, 'फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक करें, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं, इस पर फैसला किया जाएगा। 'आदिपुरुष' और दूसरी मूवीज के लिए भी उन्होंने चेतावनी भरे बयान दिए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी का पूछिए ही मत। उनका क्या कहना। देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो परमानेंट अपनी ही पीड़ा में परेशान रहते हैं। कहते हैं कि मुझे इतनी गालियां दीं। रोते रहते हैं। जैसे 'तेरे नाम' में सलमान खान रोए। PM के लिए पिक्चर बना देते हैं। नाम रखेंगे 'मेरे नाम'।
लाड़ली बहना योजना पर प्रियंका ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की घोषणा दो महीने पहले क्यों की गई? BJP घोषणाएं ये समझकर करती है कि हम जनता को बेवकूफ बना सकते हैं। साढ़े तीन साल में 21 रोजगार ही दिए। रोजगार देंगे भी कहां से? मोदी जी ने सारी बड़ी कंपनियां अपने उद्योगपति मित्रों को दे दीं। धर्म के नाम पर जो वोट लेना आता है, उसके मन में बैठ गया है कि मैं जनता के लिए एक काम नहीं करूं, लेकिन मुझे धड़ाधड़ धर्म और जाति के नाम पर वोट मिल जाएंगे। आप बच्चों को सुधारते हो, नेताओं को क्यों नहीं सुधार रहे।












Click it and Unblock the Notifications