T20 world cup 2024: क्रिकेट टीम इंडिया की जीत के लिए महाकाल मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना

T-20 world cup 2024: t20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में यहां प्रार्थनाओं का दौर जारी है। वही मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के परिसर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। टीम इंडिया की जीत के लिए महाकाल मंदिर में शिवलिंग के पास फोटो रखकर प्रार्थना की गई।

उज्जैन में महाकाल मंदिर के परिसर में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में गणपति अथर्वशीर्ष पाठ किया गया। इस अवसर पर भगवान के समक्ष भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स की फोटो रखकर उनकी जीत की कामना की गई।

Special prayers performed in Mahakal temple for Team India s victory in the World Cup

सिद्धिविनायक मंदिर के पुजारी चम्मू गुरु ने बताया कि हर भारतीय की उम्मीद है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतकर लौटे। इसलिए भगवान महाकाल और श्री गणेश से भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की गई है। श्रद्धालु दर्शन के दौरान अपने साथ टीम इंडिया का फोटो भी लेकर आए थे।

जबलपुर में बीजेपी पार्षद कमलेश अग्रवाल ने विजय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि भारत ही विश्व कप मैच जीतेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच आज रात 8 बजे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक किसी भी मैच को हारा नहीं है। इससे पहले कभी भी इन दोनों टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मुकाबला नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+