MP बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के पहले होंगे प्रैक्टिस एग्जाम, घर ले जाने के लिए मिलेंगी कॉपी और पेपर
MP Board Exam: मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड की सरकारी और निजी स्कूलों में इस बार 10वीं और 12वीं में प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। इसके स्थान पर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा 9वीं क्लास से 12वीं तक के प्रैक्टिस पेपर कराएं जाएंगे।
इन प्रैक्टिस पेपर में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का नया पैटर्न फॉलो कराया जाएगा। स्कूलों में प्रैक्टिस पेपर 8 जनवरी से 13 जनवरी के बीच होंगे। इसके लिए डीपीआई माध्यमिक शिक्षा मंडल की नवीन अंक योजना के आधार पर विद्यार्थियों को दो-दो सेट के पेपर भेजेगा। मध्य प्रदेश में क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होने वाली है। जबकि 12वीं क्लास के एग्जाम 5 फरवरी से शुरू होंगी।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षा एक महीने पहले 5 फरवरी से शुरू होने वाली है। एमपी बोर्ड ने टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया है। समय से पहले होने वाली बोर्ड परीक्षा की वजह से प्री बोर्ड परीक्षा नहीं कराई जा रही है। इसके स्थान पर प्रैक्टिस पेपर के जरिए बच्चों की तैयारी कराई जा रही है। यह प्रैक्टिस पेपर डीपीआई द्वारा जिलों में ऑनलाइन भेजे जाएंगे। डीपीआई द्वारा पश्न-पत्रों के दो सेट भेजे जाएंगे।
कक्षा- 9 और 10 के लिए हिंदी, अंग्रेजी,विज्ञान, सामाजिक विज्ञान गणित, का प्रैक्टिस पेपर आएगा।
कक्षा -11वीं और 12वीं के लिए हिंदी, संस्कृत, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहार, अर्थशास्त्र,अंग्रेजी, भूगोल, लेखाशास्त्र और व्यवसाय अध्ययन का प्रैक्टिस पेपर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications