'बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आर्शीवाद मिलेगा', बोले पीएम मोदी
PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल की आधारशीला रखी। इस मौके पर पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें बालाजी महाराज का विग्रह और स्मृति चिह्न भेंट की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, रामभद्राचार्य जी महाराज भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने अस्पताल का वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा बहुत कम दिनों में वीरों की धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है। यह आस्था का केंद्र अब आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मजाक उड़ाता है। बहुत बार विदेशी ताकते भी इसमें रोल अदा करती है। हमारे, धर्म, संस्कृति,परंपरा पर हमले करते है, उसको गाली देते है। ऐसे लोग हमारी संस्कृति पर कीचड़ उछालते है। कुछ लोगों का एजेंडा ही है हमारे समाज को तोड़ना।

ये एकता का महाकुंभ है
महाकुंभ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा ये महाकुंभ आने वाली पीढ़ियों को एकता का संदेश देता रहेगा। इसकी चर्चा पूरे देश और दुनिया में है। उन्होंने कहा महाकुंभ में पुलिस कर्मियों ने एक सेवक की तरह काम किया है। सभी स्वच्छता के काम करने वालो को मेरा आदर पूर्वक नमन है। इस महाकुंभ में 2 लाख से ज्यादा लोगों की आंखों की जांच हो चुकी, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को इलाज हुआ और 16 हजार लोगों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को छोटा भाई बताते हुए कहा 'मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री लोगों को जागरूक करते रहते हैं। एकता का मंत्र भी देते हैं। अब उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण की जिम्मेदारी ली है। अब बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आर्शीवाद मिलेगा।
पीएम के माता के नाम से एक वार्ड बनाया जाएगा
इस मौके पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हम बहुत उत्साहित हैं। पीएम मोदी वीरों, हीरों, संत और महंतों की धरती पर आए हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता यहां हैं। हम आपका अभिनंदन करते हैं। यह एक बेहतरीन पल है। उन्होंने कहा जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है पाकिस्तान भी कह रहा है हमे भी भारत में मिला लो। कई देशों के पीएम की आपस में बात नहीं होती लेकिन हमारे पीएम की सबसे बात होती है। हमारे प्रधानमंत्री को तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी 'ग्रेट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया' कहते है। उन्होंने कहा की पीएम मोदी के माता के नाम से अस्पताल में एक वार्ड बनाया जाएगा। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री 500 साल से सनातनियों द्वारा किए जा रहे तपस्या का फल है।
पीएम मोदी ने सनातन संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने कहा बुंदेलखंड के प्रति पीएम का अपार स्नेह है। पीएम मोदी ने सनातन संस्कृति को दुनिया में पहुंचाने का कार्य किया है। मंदिरों में भी अस्पताल होना चाहिए ये दृष्टि भी पीएम मोदी की है। पीएम के माध्यम से धार्मिक, आस्था के केंद्र के साथ स्वास्थ्य का भी विकास हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications