पीएम मोदी और अमित शाह से मिलने के बाद आज 'कमल' के हो जाएंगे कमलनाथ, BJP में शामिल होना लगभग तय

Kamal Nath and Nakul Nath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी अटकलें जारी हैं। रविवार को कमलनाथ अगर भाजपा ज्वाइन करते हैं तो वह दूसरे पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री होंगे जो भाजपा में जाएंगे। मध्य प्रदेश के कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं।

जाहिर है कि कमलनाथ का अब बीजेपी में जाना लगभग तय हो गया है‌। शनिवार दिनभर चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद ये तय है कि कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ दोनों ही भाजपा में किसी भी समय शामिल हो सकते हैं। लेकिन इससे पहले रविवार को कमलनाथ और नकुलनाथ की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात हो सकती है।

Kamal Nath will join BJP

सूत्र बता रहे हैं कि कमलनाथ और नकुलनाथ पहले गृहमंत्री अमित शाह से और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आ सकती है।

हालांकि अभी तक सिर्फ अटकलें हैं। लेकिन कमलनाथ ने किसी भी खबर और किसी भी अटकलों को खारिज नहीं किया है। वहीं कमलनाथ और नकुलनाथ क्या सिर्फ अकेले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे या उनके समर्थक विधायक भी बीजेपी के पाले में आ जाएंगे, इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।

कमलनाथ से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि उनके संपर्क में कांग्रेस के कुल 30 विधायक हैं जो उनके साथ ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ के सबसे करीबी और कट्‌टर समर्थक सज्जन सिंह वर्मा भी उनके साथ भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि सज्जन सिंह वर्मा ने अभी इसे लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि कमलनाथ और नकुलनाथ का भारतीय जनता पार्टी में जाना तय है। जहां पर ये दोनों रहेंगे, सज्जन सिंह वर्मा भी वहीं रहेगा। लेकिन साथ में यह भी कहते हैं कि अभी सब अटकलें हैं, सही खबर के लिए इंतजार कीजिए।

कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों के सामने आने के बाद से मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक काफी हलचल मची हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीते दिन पत्रकार वार्ता करके उम्मीद जताई है कि कमलनाथ कांग्रेस को नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि उनको कांग्रेस में इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा माना जाता है। 6 दशक तक उन्होंने कांग्रेस को सींचा और बड़ा किया है और ऐसे में वे अपनी ही मातृसंस्था को छोड़कर नहीं जाएंगे। लेकिन हालात जिस तरह के अब बन चुके हैं। उसमें जीतू पटवारी की बातें कितना असर डालेंगी, ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल सभी कमलनाथ के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, 30 विधायकों ने अलग-अलग समय पर कमलनाथ से बीजेपी में शामिल होने की अपील की थी। उनका कहना था कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए ये जरूरी है। यही 30 विधायक खुद भी कमलनाथ के साथ बीजेपी में जा सकते हैं। बशर्ते उन्हें टिकट की गारंटी मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+