MP: खिलाड़ी हैं तो कैसे जीत सकते हैं विक्रम, एकलव्य, लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड, पढ़िए खबर
Madhya Pradesh सरकार खेल युवक कल्याण विभाग प्रदेश की बेहतरीन खेल प्रतिभाओं जिन्होंने साहसिक खेल समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित खेलों में बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है, उनको सम्मानित करने व युवाओं को खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र व लाइफ टाइम अचिवमेंट पुरस्कार प्रदान करता है। इसके आवेदन बुलाए गए हैं। बता दें कि सोमवार को ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख है।

खेल पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक प्रविष्टियां आमंत्रित
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल पुरस्कार-2023 एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, स्व.श्री प्रभाष जोशी एवं लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किए जा रहे है। पुरस्कार के लिए पात्रता, पुरस्कार राशि व अन्य शर्ते विभागीय वेबसाईट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से या सीधे http://anudan.dsywmp.gov.in तथा प्लेस्टोर से खेल और युवा कल्याण के 'aundan' एप को डाउनलोड करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उपरांत आवेदन की प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय/संचालनालय खेल और युवा कल्याण टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा। पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यम प्रदेश शासन के नवीन पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 05 वर्षों 01 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। साहसिक खेल समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित के लिए भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।
विक्रम और एकलव्य पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी
प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें पुरस्कृत करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी करते हुए अब दोगुना कर दिया है। अब एकलव्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए तथा विक्रम, विश्वमित्र, स्व.श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार (प्रत्येक) के लिए दो लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications