MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार का बदला अनुमान, जानकर चौंक जाएंगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का फैसला भले ही अभी EVM में बंद हो, लेकिन प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। इन दावों के बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े ने मध्य प्रदेश में हलचल मचा दी है। दरअसल, जीत-हार के इस आंकड़े ने पहले भाजपा को आगे बताया, लेकिन अब फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान बदल गया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर आमतौर पर नतीजों के आसपास सट्टा बाजार में दाव लगाते हैं इस बार भी जहां पर मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दाव लगे हैं। वोटिंग के बाद यहां पर सट्टे के नए भाव सामने आए हैं। फलोदी के सटोरियों ने दोनों ही दलों के बीच कांटे का मुकाबला मान लिया है।

Phalodi Satta market changed its predictions regarding MP assembly elections 2023, congess bjp

दरअसल, फलोदी सट्टा मार्केट के अनुसार भाजपा और कांग्रेस को चार सीट के अंतर पर हार-जीत मिल सकती है। सूत्रों की मानी जाए तो फलोदी सट्टा बाजार में मध्य प्रदेश में भाजपा को 110 से 112 सीट है और कांग्रेस को 114 से 116 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। इस अनुमान के साथ ही चौंकाने वाली बात यह है कि इससे पहले फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को आगे बता रहा था लेकिन अब कांग्रेस को आगे बता रहा है, जबकि भाव वही है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी पर ₹1 और कांग्रेस की सरकार का भाव 1.25 रुपये चल रहा है। फलोदी के सटोरियों के अनुमान पर गौर किया जाए तो, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सीट ज्यादा आते हुए भी वह सरकार बनाने में पीछे रह सकती है।

कितना सटीक होता है फलोदी सट्टा बाजार का आंकड़ा

इसी साल में में कर्नाटक के चुनाव हुए थे। फलोदी की सटीकता का आकलन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम से लगाया जा सकता है फॉलो जी सट्टा बाजार में कर्नाटक में कांग्रेस को 137 और भाजपा को 55 सीटें दी थी। परिणाम में कांग्रेस को 136 और भाजपा को 66 सीटें मिली। फलोदी का यह आकलन करीब करीब ठीक रहा। इससे पहले फलोदी सट्टा बाजार ने गुजरात में भी भाजपा सरकार रिपीट होने का अनुमान लगाया था, जो सही साबित हुआ। हिमाचल में कांटे की टक्कर के बीच फलोदी बाजार में कांग्रेस की जीत बताई थी और हुआ भी यही।

(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्‌टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+