MP: 'कैच द रेन' और 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' अभियान, जानिए मप्र देश में कैसे बना 'पानीदार'
Madhya Pradesh: आसमान से बरसी बूंदों को सहेजने और उनके संरक्षण व संवर्धन और प्रबंधन के मामले में पूरे देश में सबसे आगे है। शिवराज सरकार के विभिन्न विभागों ने मिलकर कैच द रेन 'Catch the Rain'और पर ड्रॉप मोर क्रॉप 'Per Drop More Crop' अभियान चलाकर बेहतर काम किय और प्रदेश को नंबर वन बनाया है। बीते दिनों केंद्र सरकार ने प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया है।

शिवराज सरकार के प्रयासों ने मप्र के दो जिले जिनमें बुरहानपुर और बुंदेलखंड का निवाड़ी जिला ऐसा है, जहां शत प्रतिशत घरों में नलों से पानी पहुंच रहा है। यहां हर घर नल से जल अभियान चलाया गया था। इसके आलवा बारिश की बूंदों को सहेजने के लिए 'कैच द रेन' और इस पानी का उपयोग करने के लिए 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' अभियान प्रारंभ किए गए थे। इसमें सिंचाई परियोजनाओं और नहरों का जाल बिछाया गया था। जल अभिषेक अभियान में समाजसेसी संगठन, आमजन, जन अभियान परिषद तथा समाज का सक्रिय सहयोग भी रहा।
जल जीवन मिशन में 6 लाख ग्रामीणों को नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन से ग्रामीण इलाकों में जहां पानी की किल्लत थी, ऐसे लोगों को वरदान मिला है। प्रदेश में 60 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से पानी मिलने लगा है। निवाड़ी और बुरहानपुर में सबसे ज्यादा लाभार्थी हैं। सरकार ने आगामी साल 2025 तक प्रदेश में 1 करोड़ 19 लाख ग्रामीण परिवारों को जल से जल देने का लक्ष्य रख हुआ है।
प्रदेश में जल संरक्षण व संवर्धन के महत्पूर्ण काम
- जल अभिषेक अभियान में समाजसेवी संगठन, आमजन, जन अभियान परिषद तथा समाज का सक्रिय सहयोग।
- 'कैच द रेन' कार्यक्रम में 6 लाख से अधिक कार्य।
- सिंचाई क्षमता 7.50 लाख से बढ़कर हुई 45 लाख हेक्टेयर।
- वर्ष 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य।
- 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' के विचार पर सिंचाई परियोजनाओं और नहरों का जाल प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली आधारित 125 सिंचाई योजनाएँ निर्माणाधीन।
- नहरों के पक्कीकरण से 30 प्रतिशत तक जल की बचत, सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि बांध से खेत तक भूमिगत पाइप लाइन के उपयोग से सिंचित रकबे में वृद्धि।
- 4500 अमृत सरोवरों का निर्माण, 1500 निर्माणाधीन।
- वाटरशेड मिशन के तहत 2500 जल संरचनाओं का निर्माण।
- नगरीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट जल प्रबंधन।
- जल जीवन मिशन में 60 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला नल कनेक्शन।
- बुरहानपुर और निवाडी जिले शत प्रतिशत हर घर नल से जल प्रमाणित।
- वर्ष 2025 तक 1 करोड़ 19 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल का लक्ष्य।












Click it and Unblock the Notifications