पिता की चौथी शादी के बाद बेटी की मौत, कब्र से निकालना पड़ा गुपचुप दफनाया शव
छतरपुर। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम नचने में तनाव और गहमागहमी के बीच भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्र को खोदकर उसके अंदर से 13 वर्षीय नाबालिका का जला हुआ शव निकाला गया है।

तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में नचने निवासी बालिका की जलने से उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता एवं परिजनों ने सलेहा पुलिस थाना तथा उसके ननिहाल में सूचना दिए बगैर ही सोमवार को शव को गोपनीय तरीके से दफना दिया था। घटनाक्रम की सूचना मृतिका के मामा द्वारा पुलिस को दी गई।
नायब तहसीलदार गुनौर की उपस्थिति में नाबालिक के शव को जाँच पड़ताल के लिए कब्र से बाहर निकाला गया। पहले तो पुलिस की एफएसएल. टीम ने बारीकी से जांच की और फिर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग के शव का सलेहा में ही डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

पन्ना एएसपी बीकेएस पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने चार शादियां कर रखी है। यह उसकी पहली बीवी की बच्ची है। बच्ची की मां की 8 साल पहले मौत हो हो गई थी। तब तुरंत उसने दूसरी शादी की उसकी भी मौत हो गई। फिर उसने तीसरी शादी की। वह पत्नी किसी के साथ भाग गई और अब जो शादी की हुई है। वह औरत उसके साथ है।
आरोपी पिता ने बताया है कि उसकी बेटी भूनटा सेंक रही थी। तभी अचानक आग लग जाने से उसकी मौत हो गई, लेकिन मृतका के मामा ने उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हुए हत्या की आशंका जताई है।












Click it and Unblock the Notifications