क्या MP के प्राइवेट स्कूल में फहराया गया था पाकिस्तान का झंडा? ABVP के विरोध की क्या थी हकीकत? जानिए...

Ratlam News: सोशल मीडिया पर 15 अगस्त को पाकिस्तानी झंडा फहराते दिखाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इसे शेयर करने वालों का दावा है कि ये मध्य प्रदेश के रतलाम की घटना है।

जिसके बाद बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर चक्का जाम कर दिया था। एबीवीपी कार्यकर्ता कलेक्टर राजेश बाथम को ज्ञापन देने पहुंचे थे। कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आए तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और यह लोग कलेक्ट्रेट के बाहर ही चक्काजाम कर बैठ गए।

ratlam pakistan flag

अपर कलेक्टर रतलाम आरएस मंडलोई ने कहा कि पाकिस्‍तानी झंडा फहराने की शिकायत प्रशासन को मिली है। वहीं विद्यार्थी परिषद ने कलेक्‍ट्रेट में आकर हंगामा किया है और ज्ञापन दिया है। इस पर कलेक्टर रतलाम को जानकारी दी गई है। इस मामले की जांच होगी और कलेक्‍टर जो आदेश देंगे, उसका पालन किया जाएगा।

इसके बाद अपर कलेक्टर की समझाईश के बाद यह लोग माने और चक्काजाम खत्म किया। ये कार्यकर्ता निजी स्कूल की मान्यता खत्म करने की मांग पर अड़े हैं। वहीं जिला प्रशासन ने पूरे मामले की दो दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

जानकारी मुताबिक शहर के रामबाग स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम में पाकिस्तानी झंडा लहराया गया था। इस बारे में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अखंड भारत का प्ले करते समय का यह वीडियो है।

जिला संयोजक एबीवीपी सत्यम दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो बेहद शर्मनाक है। स्‍कूल प्रबंधन ने मासूम बच्‍चों को पाकिस्‍तान का झंडा थमा दिया। इसका वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। दुश्‍मन देश के झंडे को लेकर बच्‍चों को गलत शिक्षा दी गई। देश के स्‍वतंत्रता दिवस पर मासूम बच्‍चों ने पाकिस्‍तान का झंडा लहराया और अब स्‍कूल प्रबंधन उसे शांति का प्रतीक बता रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि स्‍कूल पहुंचे तो स्‍कूल प्रबंधन ने ना तो अपनी गलती मानी और ना ही कोई कार्रवाई की बात कही, बल्कि पाकिस्‍तान के झंडे को शांति का प्रतीक बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+