कोरोना में 4 दोस्तों ने मिलकर किया इनवेस्टमेंट, 3 एकड़ के खेत में अब तक मिले 14 हीरे; जानिए कैसे बने करोड़पति
Panna Diamond Found: पन्ना की धरती ने एक बार फिर से बेशकीमती हीरा उगला है। जरुआपुर गांव के चार किसानों ने कोरोना काल में 3 एकड़ की जमीन में इन्वेस्टमेंट किया था। इसके बाद हीरे की तलाश में उन्हें एक के बाद एक 14 हीरे मिल चुके हैं।
किसान दिलीप मिस्त्री पिता गुरुपद मिस्त्री को शनिवार एक बार फिर 7.44 कैरेट का हीरा मिला है। अभी तक किसान और उसके साथियों को एक दर्जन से भी अधिक हीरे मिल चुके हैं।

अब तक का सबसे बड़ा हीरा
किसान दिलीप अपने चार साथियों के साथ खदान चला रहे हैं। उन्हें सबसे बड़ा हीरा 16.10 कैरेट का मिला है। दिलीप ने शनिवार को मिले हीरे को कार्यालय में जमा कराया है। जिसे आने वाली हीरा नीलामी रखा जाएगा। हीरा पारखी ने बताया कि हीरा कम उज्जवल किस्म का है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है।
कोरोना में शुरु किया था बिजनेस
किसान दिलीप और उनके सभी साथी मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। दिलीप ने बताया कि साल 2019-2020 में जब अभी काम ठप हो गए थे। तब उन्होंने जरुआपुर गांव के खेत में पट्टा बनवाकर हीरा खनन का काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें जो हीरा मिला है वो इस साल का दूसरा सबसे बड़ा हीरा है।

इसके पहले प्रकाश मजूमदार के साथ 6.65 वर्ष 2021, 7.44 वर्ष 2021,14.21 वर्ष 2022, 3.85 वर्ष 2023,और शनिवार 16 नवंबर को 7.44 कैरेट का हीरा मिल चुका हैं। लगातार हीरा मिलने के बाद पार्टनरों में बहुत ज्यादा खुशी है।
किसान परिवार में खुशी का माहौल
दिलीप ने बताया कि हीरा मिलने से काफी खुशी है। जो शब्दो में बयान नहीं की जा सकती है। हीरा नीलाम होने के बाद सभी चार साथी आपस में पैसा बांट लेंगे। अपने हिस्से के पैसों से वह अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनके भविष्य उज्ज्वल करने में खर्च करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications