Orchha: होली खेलने गर्भगृह से बाहर आते हैं 'रामराजा सरकार', चांदी की पिचकारी से डालते हैं रंग

भगवान श्री रामराजा सरकार फाल्गुन तीज को होली खेलेंगे। यहां होलिका दहन के बाद तीन को होली उत्सव मनाया जाता है। भगवान श्रीराम, माता सीता भक्तों संग चांदी की पिचकारी से रंगोत्सव मनाएंगे।

Orchha: होली खेलने गर्भगृह से बाहर आते हैं रामराजा सरकार

Orchha Shri Ramraja Sarkar Holi: देश में अयोध्या के बाद भगवान श्री रामराजा सरकार की नगरी ओरछा का महत्व है। यहां भगवान राजा के रुप में विराजमान हैं। बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध ओरछा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लखनलाल का रंगोत्सव 10 मार्च को मनाया जाएगा। ओरछा की होली को राजसी परंपराओं के साथ मनाया जाता है। ओरछा की सबसे खास बात यह है कि मंदिर परिसर में सबसे पहले होलिका दहन होता है, उससे अग्नि ले जाकर फिर शहर में होलिका दहन किया जाता है।

बुंदेलखंड में ओरछा की होली का विशेष महत्व है। यहां दूर-दूर से लोग होली मनाने आते हैं। यहां प्राचीन और राजसी परंपराओं के साथ होलिका त्योहार मनाया जाता है। सबसे पहले श्रीरामराजा सरकार के आंगन में विधि-विधान होलिका पूजन कर फिर होलिका दहन किया जाता है। जिसके बाद यहां से भक्त अग्नि को ले जाकर शहर की प्रमुख होली को जलाते हैं। इसके बाद एक-एक कर शहर में होलिका दहन संपन्न होता है। बता दें कि पूर्णिमा की रात से प्रारंभ होकर होली महोत्सव रंग पंचमी तक निरंतर चलता रहता है। रोज रामराजा सरकार मंदिर में कार्यक्रम होते हैं।

Recommended Video

    ओरछा से अयोध्या तक बनेगा कॉरीडोर, रामराजा लोक बनेगा

    गर्भगृह से बाहर चौक में विराजते हैं भगवान
    ओरछा में होली का विशेष महत्व इसलिए है, क्योंकि होली खेलने के लिए भगवान गर्भगृह से बाहर निकलकर मंदिर के चौक में विराजते हैंं। यहां परिसर में बुंदेलखंड की फाग टोलियां फाग गाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से दूर-दूर से भजन और भाग मंडलियां यहां आती हैं। भगवान श्री रामराजा सरकार की होली देखने और महोत्सव में शामिल होने यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

    मंगला आरती के साथ गर्भगृह में विराजेंगे भगवान
    मंदिर कमेटी के सदस्यों के अनुसार होली पर सरकार गर्भगृह से बाहर चौक दहलान में विराजते हैं तो यहां तीन दिन तक लगातार विराजे रहेंगे। चतुर्थी को वे गर्भगृह में वापस विराजेंगे। यहां साल में दो बार मंगला आरती होती है। चौथ की सुबह मंगला आरती के बाद भगवान को वापस गर्भगृह में विराज दिया जाएगा। जबकि तीज पर प्राकृतिक रंगों, अबीर-गुलाल से होली खेली जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+