20 लाख खर्च कर हुई शादी, सुहागरात में पता चला दूल्हा तो किन्नर है
शादी के दूसरे दिन पता चला कि उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर जिस लड़के से अपनी बेटी की शादी की है वो तो किन्नर है।
जबलपुर। माता-पिता ने लाखों रुपए खर्च कर अपनी बेटी ने लिए योग्य वर ढूंढा। दहेज और शादी में खर्च मिलाकर लड़की वालों ने 20 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन शादी के दूसरे ही दिन चौंका देने वाला खुलासा हुआ। शादी के दूसरे दिन पता चला कि उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर जिस लड़के से अपनी बेटी की शादी की है वो तो किन्नर है।

जबलपुर के घमापुर के पटेल मोहल्ले के रहने वाली साधना द्विवेदी की शादी अभिषेक से हुई। मार्च में दोनों की सगाई हुई, जिसमें 1 लाख का खर्च भी लड़के वालों ने लड़की के परिवारवालों से करवाया। फिर अप्रैल में तिलक के दौरान लड़की वालों से 15 लाख रुपए और जेवरात मांगे गए। 5 जून को दोनों की शादी हुई, जिसमें भी सारा खर्च लड़की वालों से करवाया गया, लेकिन सुहागरात ने इस खेल को बदल दिया।
सुहागरात में लड़के के झूठ से पर्दा उठा गया और दुल्हन को पता चल गया कि उसका पति किन्नर है। दुल्हन के सामने पोल खुलने के बाद ससुराल वालों ने उसे मारापीटा और कमरे में कैद कर दिया। किसी तरह से उसने छुपते-छुपाते अपनी मां को फोन कर दूल्हे के किन्नर होने की जानकारी दी।
फिर क्या था लड़के के माता-पिता बेटी के ससुराल पहुंच गए और उन्होंने बेटी को सुरालवालों की कैद से छुड़ाकर सीधे पुलिस स्टेशन ले गए। लड़करी ने पुलिस को बताया कि उसका पति किन्नर है। उसके साथ धोखा हुआ है। लड़की ने पुलिस के सामने बयान दिया कि उसके और उसके घरवालों के साथ धोखा हुआ है। लड़केवालों ने यह बात छुपाई और उसने 20 लाख रुपए दहेज और शादी के नाम पर वसूले। लड़की की शिकायत के बाद लड़के और उसके परिवारवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications