Niwari News: ओरछा में 10 राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से हड़कंप, वन-विभाग करा रहा पोस्टमार्टम
Niwari News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में 10 मोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से निवाड़ी के ओरछा इलाके में हड़कंप मच गया।
एक तरफ जहां राष्ट्रीय पक्षी मोर (National Bird Peacock) को संरक्षित करने के लिये सरकार भरसक प्रयासरत है तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध परिस्थितियों में मर रहे हैं।

फिलहाल वन विभाग (Forest Department) की टीम ने मोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेजा है। जिससे इनकी मौत के कारणों का पता चल सके।
यहां आपको बता दें कि निवाड़ी के ओरछा वन सेंचुरी के सेमरा कोटी गुलेदा वन क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा प्राप्त नर और मादा मोरो की मौत हो गई जिसमे कुल 10 नर और मादा मोरो की हुई मौत की जानकारी निकल कर सामने आ रही है।
मोरो की मौत की जानकारी सुनकर बन विभाग भी हरकत में आ गया। जिसमे वन विभाग के अधिकारी मृत मोरो को लेकर पृथ्वीपुर पशु अस्पताल पहुंचे जहा पर डॉक्टरों की टीम के द्वारा मृत मोरो का पीएम किया जा रहा है। वही ओरछा रेंज के रेज़र ने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications