NIA Raid से एमपी में भी हड़कंप, टेरर फंडिंग-आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का कनेक्शन, भिंड-बड़वानी में एक्शन
देश के राज्यों समेत मध्य प्रदेश में भी NIA ने रेड की हैं। यहां चंबल के भिंड और बड़वानी में कई ठिकानों पर दबिश दी गई। अवैध हथियार समेत बैंक खातों में विदेशी ट्रांजेक्शन को लेकर पड़ताल की जा रही है।

NIA RAID: गैंगेस्टर-खालिस्तानी और कई प्रतिबंधित संगठनों के नेटवर्क मामले में पड़ताल के लिए एनआईए की टीम मध्य प्रदेश भी पहुंची। यहां भिंड और बड़वानी जिले में हुई कारवाई से हड़कंप की स्थिति हैं। एक दिन पहले खंडवा में सिमी आतंकी के घर पर दबिश दी गई थी।
बुधवार को देश के कई राज्यों में एक साथ एनआईए ने टेरर फंडिंग और आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई मामलों की जांच को लेकर बड़ा एक्शन लिया। एमपी कनेक्शन का पता लगते ही यहां भी कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
अधिकारिक तौर पर जांच संबंधी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खालिस्तानी-गैंगेस्टर, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कई संगठनों से जुड़े मामले इसमें शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भिंड के शेरपुर गांव भी NIA की टीम पहुंची।
यहां जतेन्द्र सिंह के पिता नरेंद्र सिंह के घर और कई संदिग्ध अड्डों की तलाशी लेने की खबर है। बताया जा रहा है कि जतेन्द्र सिंह विदेश में रहता है। उसका पिता बस चालक है। जांच टीम को परिवार के कई सदस्यों और परिचितों के बैंक खातों में विदेशी ट्रांजेक्शन के सबूत मिले थे। इसी सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही हैं।
वहीं बड़वानी के सेंधवा भी जांच टीम पहुंची। सूत्रों के मुताबिक यहां सिकलीगरों का उमरठी गांव में कई ठिकानों पर छापा मारा गया। एमपी की यह जगह अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के लिए कुख्यात हैं।
जांच टीम को आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को यहां से हथियार सप्लाई होने के इनपुट मिले थे।
सबूतों के आधार पर क्षेत्र से जुड़े ऐसे किन लोगों का आतंकी संगठनों से कनेक्शन है, उनके बारे में पतासाजी की जा रही हैं।

बीते पखवाड़े में मध्य प्रदेश से आतंकी संगठन HUT से जुड़े 11 संदिग्ध युवक भी पकड़े गए है। एक दिन पहले कोलकाता से खंडवा पहुंची एनआईए की टीम ने सिमी आतंकी कुरैशी के घर पर भी दबिश देकर कई अहम् जानकारी हासिल की हैं। माना जा रहा है कि NIA की जांच पूरी होने के बाद आतंकी संगठनों के एमपी कनेक्शन में बड़े खुलासे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications