NHM MP Staff Nurse Recruitment 2023: एमपी में स्‍टाफ नर्स के 2877 पदों पर भर्ती, 13 जून से शुरू होंगे आवेदन

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में स्टाफ नर्स मेल और फीमेल के 2877 पदों पर वैकेंसी निकली है. जानिए इनमें से कितने पद पुरुष और कितने पद महिलाओं के लिए हैं. साथ ही इन पदों के लिए कैसे करें अप्लाई-

NHM MP Staff Nurse Form 2023: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश [ NHM MP] स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन भरने वाले अभ्यर्थी फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 12वीं पास हों और बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत हों। आवेदक की उम्र 21 साल से 43 साल के बीच होनी चाहिए। सभी पद अनुबंध के आधार पर हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन प्रक्रिया 13 जून से शुरू होगी।

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2023

नोटिफिकेशन अनुसार एमपी एनएचएम की तरफ से इस भर्ती के जरिए 2,589 महिला नर्सों और 288 पुरुष नर्सों सहित कुल 2,877 स्टाफ नर्स पदों की भर्तियां की जाएंगी। भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी, जो 31 मार्च, 2024 तक मान्य होगी। हालांकि अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले अभ्यर्थियों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया भी जा सकता है।

भर्ती डिटेल्स-
पदों की संख्या: 2,877
महिला स्टाफ नर्स: 2,589
पुरुष स्टाफ नर्स: 288
पद का नाम: स्टाफ नर्स

क्वालिफिकेशन योग्यता
स्टाफ नर्स पुरुष: अभ्यर्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 12वीं पास होना चाहिए और बीएससी नर्सिंग में डिग्री होनी चाहिए।
स्टाफ नर्स महिला: अभ्यर्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 12वीं पास होना चाहिए और बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सीनियर मिडवाइफरी में प्रशिक्षित होना चाहिए।

उम्र सीमा: आवेदन करने वाले
पुरुष और महिला और अभ्यर्थियों की उम्र 21 साल से 43 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एमपी स्टाफ नर्स भर्ती 2023 के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- एनएचएम मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाएं।
- वैकेंसी टैब पर जाएं और 'स्टाफ नर्स रिक्रूटमेंट 2023' लिंक पर सेलेक्ट करें।
- निर्देशानुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और विवरण की समीक्षा करें।
आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सक्सेसफुल की पावती ले ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+