शादी के बाद पहली बार मायके आई दुल्हन की रात को बाथरूम में छुपे बैठे प्रेमी ने गोली मारकर की हत्या

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर के सिकंदरपुर मोहल्ले में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों को शक है कि वारदात को उसके प्रेमी ने अंजाम दिया है। प्रेमी रात को बाथरूम में छिपकर बैठा हुआ था और उसने नवविवाहिता के गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Newly Married Girl Murder By Lover in Datia Madhya pradesh

मामले के अनुसार प्रियंका साहू की शादी इसी साल 28 मई को हुई थी। सुसराल से विदा होकर वो पहली बार मायके आई थी। रात ढाई बजे प्रियंका ने अपनी मां से बाथरूम जाने का कहा और उठकर चली गई। जैसे ही प्रियंका ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो वहीं पहले से छिपकर बैठे उसके शादीशुदा प्रेमी गोलू ने उसकी कनपटी में गोली मार दी। प्रियंका की बाथरूम में ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुन परिवार के लोग बाहर निकले तो वारदात का पता चला।

14 जुलाई को जाना था ससुराल

14 जुलाई को जाना था ससुराल

28 मई को दतिया के उनाव रोड स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी दीपक साहू से प्रियंका की शादी हुई थी। इसके बाद 10 जून को परिजन प्रियंका को मायके लेकर आए थे। यहां से दूसरी विदा पर 14 जुलाई को ससुराल जाना था। रविवार की सुबह प्रियंका के रवाना होने से पहले रात को उसके प्रेमी ने वारदात को अंजाम ​दे डाला। सूचना पाकर पहुंचे ससुराल के लोगों को उसका शव सौंपा गया और ससुराल में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पिछले साल हुई थी प्रेमी की शादी

पिछले साल हुई थी प्रेमी की शादी

आरोपी प्रेमी गोलू यादव भी शादीशुदा है। उसका विवाह 22 जून 2018 को पास के ही गांव मलेतरा में हुआ था। कुछ महीनों के अंदर ही वह पिता बनने वाला है लेकिन वह प्रेमिका प्रियंका से भी शादी करना चाहता था। इसलिए वह प्रियंका से मिलने के लिए कभी ससुराल तो कभी उसके घर पहुंच जाता था। मायके पक्ष के लोग उसे रोकते तो धमकी देता था।

प्रेमी ने कांस्टेबल पत्नी की खाकी वर्दी से प्रेमिका को बना दिया पुलिसवाली, फिर दोनों यह काम करते पकड़े गए

दो साल से चल रहा था अफेयर

दो साल से चल रहा था अफेयर

पुलिस के अनुसार प्रियंका और गोलू के बीच पिछले दो साल से ज्यादा समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक बार प्रियंका गोलू के साथ में घर छोड़कर भाग गई थी, लेकिन बाद में लौट आई थी। वह प्रियंका के घर आता-जाता था और धमकी भी देता था कि शादी तो प्रियंका से ही करेगा, लेकिन एक बार भी प्रियंका के परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट नहीं की। परिजन ने इसी साल 28 मई को दतिया के उनाव रोड स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी दीपक साहू से प्रियंका का विवाह कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+