MP NEWS: अब नवनियुक्त शिक्षकों को पहले साल 70% और दूसरे साल 100% सैलरी दी जाएगी, सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। सीएम ने कहा कि शिक्षकों को नियुक्ति के बाद पहले साल 70% सैलरी मिलेगी।

newly appointed teachers will be given 70% salary in first year and 100% in second year, CM Shivraj

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान किया। नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने जो गलत किया था, मैं उसे सुधार रहा हूं। प्रदेश में अब अब नवनियुक्त शिक्षकों को पहले साल 70% और दूसरे साल 100% सैलरी दी जाएगी

Recommended Video

    अब नवनियुक्त शिक्षकों को पहले साल 70% और दूसरे साल 100% सैलरी दी जाएगी, सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान
    भोपाल में नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

    सीएम शिवराज ने कहा कि शिक्षक का काम गुरु का है, इस संकल्प के साथ पढ़ाने के लिए विद्यालय पहुंचे। अपने आचरण से गुरु बने, ऐसा नहीं हो कि चलो यार नौकरी लग गई, अब रोजगार मिल गया, अब रोटी की चिंता नहीं है। हमारा काम सिर्फ रोजगार पाना नहीं है, हमारा काम मिशन का है। जिसे पूरा करना होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सिम शिवराज ने कहा शिक्षकों को तय करना होगा कि उन्हें सामान्य शिक्षक की तरह पढ़ाना है या फिर शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचना है और भावी पीढ़ी का निर्माण करना है। बच्चों को बदलने के लिए स्वयं को बदलना जरूरी होगा।

    22 हजार शिक्षकों की नियुक्ति

    इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे रिपोर्ट में पहले मध्यप्रदेश 17वें स्थान पर था और अब पांचवें स्थान पर आ गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग में नियुक्तियों की जानकारी भी दी। गौरतलब है कि मार्च में 22 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश स्कूल शिक्षा और आजाक विभाग द्वारा जारी किए गए और इनमें से दो हजार के करीब बुधवार को सीएम के कार्यक्रम में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे थे।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी विजनरी लीडर हैं, वह हर क्षेत्र में हर पहलू पर विचार करते हैं। प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प का भी परिणाम है कि आज सर्वसम्मत नई शिक्षा नीति लागू हुई है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+