तुरंत पैदा हुई बच्ची को राख में दबा कर कचरे में फेंक गईं युवतियां
इंदौैर। मध्य प्रदेश के रतलाम में प्लास्टिक बैग में नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई। अवैध संबंधों के चलते गर्भवती हुई युवती समाज के डर से तुरंत पैदा हुई बच्ची को राख में दबाकर कचरे में फेंक गई। नवजात बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जिस गली में बच्ची मिली है उस गली में रहने एक महिला के मुताबिक दो महिला गली से गुजरी थी उसने उनके हाथ में यह प्लास्टिक बैग देखा था। इसके बाद वह दोनों महिलाएं कहां गई उसने नहीं देखा। गली में पड़ी थैली को हिलते डुलते देख तो युवक ने उसे खोल कर देखा तो वह सन्न रह गया। उसने आपपास के लोगों को इसकी खबर दी। लोगों ने जब थैली को खोला को देखा एक तुरंत पैदा हुई बच्ची राख में लिपटी हुई है।
लोगों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टर के मुताबिक बच्ची को जन्म के आधे या एक घंटे के बाद फेंक दिया गया है। उसके साथ प्लासेंटा (नाल) जुड़ी थी। उसका वजन लगभग 2 किलो है। अभी वह स्वस्थ है।