Gwalior news: एक बोतल पानी के लिए पड़ोसी ने फोड़ा कार का शिशा, महिला ने किए चौंकाने वाला खुलासा
Gwalior news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पड़ोसी ने अपने दूसरे पड़ोसी की कार का कांच पत्थर मार कर फोड़ दिया। इसकी वजह भी कोई बड़ी नहीं बल्कि एक बोतल पानी है।
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294 और 427 के तहत एफआईआर दर्ज की है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

दरअसल, गोला का मंदिर थाना इलाके के कुंज विहार कॉलोनी में रहने वाली शालिनी चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 25 मई को वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला उसका परिचित शैलेंद्र भदौरिया पीने के लिए पानी मांगने उसके घर पहुंचा। शैलेंद्र ने पीने के पानी की बोतल मांगी। इसके बाद उसने कहा कि वह घर पर अकेली है। और अभी वह दरवाजा खोलकर पीने के पानी की बोतल नहीं दे सकती है।
यह बात शैलेंद्र को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां से चला गया। रात के वक्त जब वह और उसका पति विशाल चौहान घर में सो रहे थे, तभी शैलेंद्र भदोरिया उनके घर पहुंचा और कार के कांच को पत्थर मारकर फोड़ दिया। सुबह उन्होंने जब कार का फूटा हुआ शीशा देखा, तो सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें शैलेंद्र कांच तोड़ता हुआ नजर आया। इसके बाद शालिनी गोले का मंदिर थाने पहुंची और उसने शैलेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया, महिला का आरोप है कि पीने का पानी नहीं देने पर शैलेंद्र भदौरिया ने शालिनी के घर के बाहर खड़ी उसकी कार का कांच फोड़ दिया है। घटना सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी के खिलाफ 294 और 427 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर












Click it and Unblock the Notifications