Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नगरपालिक ने बोया जहर, खुशबू बन गई लोगों के लिए कहर

नीमच। पेड़-पौधे मानव जीवन का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। लेकिन कभी आपने सुना है कि पेड़ इंसानों के लिए मुसीबत बने गए हों। वह भी एक और दो लोगों के लिए नहीं बल्कि सैंकड़ों लोगों के लिए। मामला मध्य प्रदेश के नीमच जिले का है। जहां पर लोग इन दिनों एक विशेष पेड़ जिसे शैतानी पेड़ कहा जाता है, उससे दहशत में हैं। हालात यह है कि लोग पेड़ की वजह से घर से निकलने से डर रहे हैं।

tree

दरअसल, नीमचड़ नगरपालिका ने बड़ी तादात में एलस्टोनिया या ब्लैकबोर्ड ट्री के शहर में लगवाए थे। प्रशासन का मानना था कि यह पेड़ छाया के साथ वातावरण को महकाता रहेगा। डेविल ट्री (शैतानी पेड़) नाम से मशहूर यह पेड़ लोगों में एलर्जी पैदा कर रहा है।

शुरूआत में यह पेड़ लोगों को काफी पसंद आए, लेकिन धीरे-धीरे ये पेड़ परेशानी का सबब बनने लगे। इस पेड़ की वजह से लोगों को कई तरह की एलर्जी सम्बन्धी बीमारियां होने लगी हैं, खासकर अस्थमा पीड़ित लोग तो ज्यादा ही दिक्कत हो रही है।

यह पेड़ उन दिनों ज्यादा खतरनाक हो जाता है जब उन पर फूल आने शुरू हो जाते हैं। इस समय हालात यह हैं कि अभी अस्पतालों में मरीज सर्दी खांसी सहित आंखों में जलन जैसी शिकायतों के लेकर पहुंच रहे हैं। पूरे शहर में ब्लैकबोर्ड ट्री के लगभग 1000 पेड़ मौजूद हैं। यह पेड़ अमूमन जंगलों में पाया जाता है इसमें ज्यादा देखरेख की जरुरत नहीं होती है और ये काम पानी में भी तेजी से बढ़ जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+