नीमच: मुस्लिम समझकर बुजुर्ग की हत्या करने वाला आरोपी अरेस्ट, घर पहुंचा बुलडोजर
भोपाल, 22 मई: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक मानसिक रोगी को विशेष समुदाय के होने की आशंका में पीट-पीटकर मार डाला। बुजुर्ग शख्स की हत्या करने वाला कथित बीजेपी नेता दिनेश कुशवाहा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं। वहीं इस मामले पर मध्य प्रदेश में सियासत गर्मा गई है।
Recommended Video

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार वर्मा ने कहा कि आरोपी दिनेश कुशवाहा को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस ने कुशवाहा पर सत्तारूढ़ भाजपा का सदस्य होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि रतलाम जिले के सरसी गांव के 65 वर्षीय भंवरलाल जैन 16 मई को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में जाने के बाद लापता हो गये थे। नीमच जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर मनासा थाना क्षेत्र के रामपुरा रोड पर बृहस्पतिवार शाम को जैन का शव मिला।
मनासा थाने के प्रभारी के एल डांगी ने कहा, मृतक का अंतिम संस्कार करने के बाद उसके परिजनों को कथित वीडियो के बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आीपीसी) की धारा 302 ( हत्या) और धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डांगी के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के अनुसार वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान मनासा निवासी दिनेश कुशवाहा के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा, वीडियो शायद 19 मई को रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन आगे की जांच चल रही है। बता दें कि, शव का अंतिम संस्कार करने के बाद पीड़ित के परिवार को एक वीडियो मिला था। जिसमें नजर आ रहा है कि 38 वर्षीय आरोपी दिनेश कुशवाहा उसे बार बार थप्पड़ मारते हुए 'तुम्हारा नाम मोहम्मद है क्या?, पूछ रहा है एवं उसका आधार कार्ड मांग रहा है। वो जैन समुदाय से ताल्लुक रखते थे।
उधर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन का अमला दल बल के साथ आरोपी के घर जेसीबी लेकर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक प्रशासन अब घर तोड़ने की कार्यवाही को लेकर दस्तावेजों को खंगालने में जुटा हुआ है। दरअसल, आरोपी दिनेश का जो मकान है वह उसके भाई के भी नाम पर होने की जानकारी सामने आई है। इस वजह से कार्यवाही होने में देरी हुई है। जैसे ही दिनेश कुशवाह के हिस्से के मकान की पुष्टि हो जाती है, वैसे ही प्रशासन अपनी ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू करेगा।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा,'' ये मध्य प्रदेश में आखिर हो क्या रहा है...? कमलनाथ ने कहा कि सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच जिले के मनसा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या... जिनका नाम भंवरलाल जैन बताया जा रहा है। वहीं गृहमंत्री से परिवार से बात करने का दावा किया है। जबकि परिवार ने कहा कि, उनकी किसी से बात नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications