MP News: एमपी में दलित युवक के साथ दबंगों ने की क्रूरता, मारपीट कर पेशाब पीने को किया मजबूर

Narsinghpur News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से पेशाब कांड हो गया है। नरसिंहपुर जिले में एक दलित व्यक्ति के साथ अमानवीय घटना हुआ है। सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऊंची जाति के दो लोगों ने एक दलित व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटा और उसे मूत्र पीने के लिए मजबूर भी किया गया है।

घटना 30 जुलाई को गाडरवारा तहसील के अंतर्गत बरहा बड़ा गांव के पास हुई। पीड़ित ने नरसिंहपुर जिले के एससी/एसटी थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Narsinghpur dalit youth made to drink urine

शिकायत में पीड़ित ने बताया, सल्लू बुधौलिया और सूरज कचेरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 3(5) (संयुक्त आपराधिक दायित्व) और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पीड़ित (34) ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि बुधौलिया और कचेरा उसे बाइक पर ले गए और एक जगह पर बंदी बनाकर रखा।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित से प्रेमनारायण वर्मा नाम के व्यक्ति से 2 लाख रुपये लाने को कहा और जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और जाति-भेद के आधार पर गालियां दीं।

प्राथमिकी में बताया गया कि कुछ देर बाद उन्होंने फिर से उसकी पिटाई की और कहा कि वह उनके लिए प्रेमनारायण से पैसे लेकर आए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे लगातार पीटते हुए पेशाब पीने के लिए मजबूर भी किया।

अधिकारी ने बताया कि घटना सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+