दमोह में इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे PM नरेंद्र मोदी, कहां परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेता मेरी गारंटी दे बेचैन

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और मध्य प्रदेश की जनता से इस बार राज्य की हर सीट पर भारी बहुमत से कमल खिलाने की अपील की।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो से लोकसभा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा और दमोह से लोकसभा प्रत्याशी राहुल लोधी सहित कई दिग्गज उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षों की अहम उपलब्धियां गिनाई। साथ ही इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी होने के आरोप लगाए हुए जमकर निशाना साधा।

Narendra Modi lashed out at India alliance in Damoh said- corrupt leaders are anxious to guarantee me

PM मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, तो भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली मजबूत सरकार का होना आवश्यक है। यह काम केवल पूर्ण बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है।

बीते 10 वर्षों में देश ने देखा है कि एक स्थिर सरकार विपरीत परिस्थियों में भी कुशल कार्य कर सकती है। कोरोना काल में पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया था, मगर देश की मजबूत भाजपा सरकार ने पूरी दुनिया से भारतीयों को देश में सुरक्षित वापस लाई। भाजपा सरकार ने करोड़ों भारतीयों को निःशुल्क राशन प्रदान किया और कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की खुराक भी लगवाई। आज देश में ऐसी मजबूत और स्थिर सरकार है, जो न किसी से डरती है और न ही किसी के सामने झुकती है।

Narendra Modi lashed out at India alliance in Damoh said- corrupt leaders are anxious to guarantee me

मोदी ने कहा कि आज विश्व में बहुत से देशों की हालत खराब है, कई देश दिवालिया होने की कगार पर खड़े हैं। भारत का एक पड़ोसी देश, जो आतंक का सप्लायर था, वह अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे वैश्विक हालातों में भारत, विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। आज दुनिया में भारत की वाह-वाही हो रही है, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो रहा है। यह सब देश की जनता के वोट के कारण ही हो पाया है। देश के कोने-कोने में फिर एक बार मोदी सरकार के नारों की गूंज सुनाई दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के रक्षा क्षेत्र को दशकों तक कमजोर बनाए रखा। कांग्रेस की सरकारों ने सेना के लिए हथियार खरीदने में भी अपना फायदे पर ज्यादा ध्यान दिया। इन लोगों ने पूरी ताकत लगाकर देश की वायुसेना को कमजोर करने और राफेल विमान से वंचित रखने का प्रयास किया। अगर आज देश में कांग्रेस की सरकार होती भारत में निर्मित तेजस फाइटर प्लेन आज आकाश की बुलंदियों की नहीं छू रहा होता। भाजपा सरकार ने भारतीय सेना को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। आज भारत की पहचान, दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश के रूप में बन रही है। पिछले वर्ष में भारत ने 21 हजार करोड़ रुपए के हथियार दूसरे देशों को बेचे हैं। भारत ब्रह्मोस मिसाइल को भी निर्यात करने की ओर आगे बढ़ रहा है। कुछ ही क्षणों में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप फिलिपीन्स जाने वाली है। इसके लिए सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Narendra Modi lashed out at India alliance in Damoh said- corrupt leaders are anxious to guarantee me

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में चारों ओर निराशा का माहौल बना हुआ था। 2014 में मोदी देशवासियों के बीच एक उम्मीद बनकर आया था, जिसे समूचे देश ने अपना आशीर्वाद दिया। 2019 में मोदी देश के पास विश्वास लेकर आया था, मगर आज मोदी देश के सामने गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी की गारंटी है कि गरीब, किसान, नौजवान और देश की माताओं-बहनों समेत प्रत्येक लाभार्थी को शत प्रतिशत सुविधाएं प्राप्त होंगी। विगत 10 वर्षों में मध्य प्रदेश के 40 लाख से अधिक परिवारों को पक्का घर मिला है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि आगामी वर्षों में 3 करोड़ नए आवास बनाएं जाएंगे। मोदी की गारंटी है कि जिन पात्र व्यक्तियों को अब तक गैस कनेक्शन, नल से जल और पक्के आवास नहीं मिले हैं, मोदी सरकार उन सभी को यह सभी लाभ आगामी 5 वर्षों में मुहैया कराएगी। जब भाजपा के कार्यकर्ता यह बात लोगों को बताएंगे, तो उनके लिए वह कार्यकर्ता ही मोदी होगा। मेरे लिए देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता ही मोदी हैं। पक्के आवास मुहैया करवाने में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और जनता का पूर्ण सहयोग करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर परिवार के लिए राशन और इलाज का खर्च मायने रखता है, इसलिए मोदी ने निःशुल्क राशन की योजना को आगामी पांच वर्षों तक बढ़ाने का संकल्प लिया है, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे और गरीब का बच्चा भूखे पेट न सोए। मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर वर्ग के 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क इलाज का लाभ देने की गारंटी दी है। भाजपा ने हर घर जल और हर खेत में पानी का भी संकल्प लिया है। बुंदेलखंड में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए मोदी सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है। भाजपा सरकार पंचम नगर परियोजना से सिंचाई की जरूरतें, 45 हजार रुपए खर्च करके केन बेतवा लिंक नहर के काम को तेजी से पूरा कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ही मोदी का परिवार है। लेकिन परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। इंडी गठबंधन के लोग आए दिन मोदी को धमकियां दे रहे हैं लेकिन मोदी न इन धमकियों से पहले डरा है और न कभी डरेगा। बुंदेलखंड की भूमि रामराज्य की प्रेरणा से भरी हुई है। ओरछा में प्रभु श्री राम राजा के रूप में विराजमान हैं। यही बुंदेलखंड की धरती देख रही है कि कैसे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता हमारी आस्था का अपमान करने में जुटे हैं।

मोदी ने कहा कि विपक्षी नेता सनातन को डेंगू, मलेरिया और भगवान श्री राम की पूजा को पाखंड बताते हैं और अयोध्या में बने राम मंदिर का विरोध करते हैं। विपक्षी नेताओं ने रामनवमी पर भगवान के सूर्य तिलक के दिन ये बयान दिए हैं। इंडी गठबंधन के नेता वोट बैंक की राजनीति के लिए प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए और निमंत्रण को ठुकरा दिया। अदालत में बाबरी मस्जिद के पक्ष में दशकों से लड़ाई रहे अंसारी परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए राम मंदिर के शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया, लेकिन इंडी गठबंधन के नेताओं ने तुष्टीकरण के लिए प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया। भाजपा एनडीए गठबंधन को दिया जनता का एक एक वोट केन्द्र में सरकार बनाने के साथ साथ विकसित भारत के सपने को पूरा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+