MP News: मध्य प्रदेश में भी शुरू होगी नमो ड्रोन दीदी योजना, महिला पायलट को मिलेंगे 15 हजार रुपये
MP government News: केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना का मध्य प्रदेश में भी क्रियान्वन किया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वन, मानीटरिंग और समीक्षा के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त समेत 6 IAS अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।
कृषि उत्पादन युक्त इस मॉनिटरिंग समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव प्रमुख सचिव सहकारिता, आयुक्त कृषि और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संयोजक स्टेट लेवल बैंकर समिति और केंद्र सरकार की कृषि और किसान कल्याण विभाग के प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे।

संचालक कृषि अभियांत्रिकी इसके सदस्य व सचिव होंगे। यह समिति केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत मध्य प्रदेश में योजना का संचालन सुनिश्चित करेगी।
नमो ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं हर महीने ₹15000 कमा सकेंगी। स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कृषि क्षेत्र में काम करने के लिए ड्रोन प्राप्त करने का मौका मिलेगा। यह ड्रोन किराए पर दिया जाएगा उर्वरको और कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। महिला ड्रोन पायलट को मानदेय दिया जाएगा और महिला ड्रोन सखियों को इसमें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
15 गांव का क्लस्टर किया जाएगा तैयार
ड्रोन दीदी योजना केअंतर्गत 15 गांव का क्लस्टर तैयार किया जाएगा। जहां एक महिला पायलट को ड्रोन का नियोजन किया जाएगा। महिला को ड्रोन सखी चुना जाएगा, जिसे 15 दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
महिला पायलट को हर महीने ₹15000 वेतन दिया जाएगा महिला स सहायता समूह के एक सदस्य को 5 दिन का ड्रोन पायलट प्रशिक्षण भी मिलेगा। खेती के लिए पोषक तत्वों और कीटनाशकों के लिए 10 दिन का अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत ड्रोन खरीदने के लिए 80% अधिकतम 60 लख रुपए की राशि दी जाएगी 3% ब्याज सब्सिडी भी इसमें दी जाएगी ₹8 लाख के अलावा बाकी राशि लोन के रूप में ली जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications