मध्य प्रदेश: महिला से रेप का केस दर्ज हुआ तो आरोपी ने पिता-भाई के साथ मिलकर पति को मार डाला
भोपाल। मध्य प्रदेशमें बोरदेही थाना क्षेत्र के बुरकाल ढाना निवासी युवक ने एक महिला से रेप किया था। महिला के पति ने उसकी शिकायत पुलिस से कर दी। रेप का केस दर्ज होने पर युवक बौखला गया। युवक ने अपने पिता और चचेरे भाई के साथ मिलकर रेप पीड़िता के पति की हत्या कर दी। उसके बाद तीनों घटनास्थल से भाग गए। रेप और फिर हत्या करने के मामले में पुलिस ने टंकू धुर्वे, गंजू धुर्वे और सदन धुर्वे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि टंकू धुर्वे और महिला का पति छिंदवाड़ा में काम करते थे। लगभग छह महीने पहले टंकू ने महिला को हवस का शिकार बनाया था। टंकू के खिलाफ पीड़िता ने छिंदवाड़ा जिले के थाना लावाघोघरी में केस दर्ज कराया। तब से टंकू उन दोनों पति-पत्नी के खून का प्यासा हो गया था।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में टंकू और उसके पिता गंजू धुर्वे व चचेरे भाई सदन धुर्वे पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने दीपावली के दिन महिला के पति को मार डाला था। वे तीनों हथियार लेकर उसके घर गए थे।
पढ़ें: सुनसान जगह पर युवती को घेरकर तंग करने वाले मनचले दबोचे, सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो