हर महीने मिलती है हजारों रुपए सैलरी, फिर भी 'गरीब' है ये अफसर
भोपाल। देशभर में आए दिन बीपीएल सूची में गड़बड़ी के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन भोपाल में एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम में जोनल अधिकारी खलील खां ने अपना नाम 'गरीब रेखा सूची' में दर्ज करवाया हुआ है। खलील खां नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के जोनल ऑफिसर हैं। उनका भोपाल जिले की बीपीएल सूची में उनका नाम दर्ज हो रखा है। इतना ही नहीं खलील खां ने शपथपत्र में लिखा है कि वे गरीबी रेखा के सभी पैमानों के पूरे करते हैं। खलील खां लतीफ नगर, नारियल खेड़ा का निवासी है। बीपीएल सूची में नाम होने के कारण खलील खां का परिवार शिक्षा और इलाज में सरकार की ओर से मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। खलील का नाम 2006-07 की गरीबी रेखा की सर्वे सूची में वार्ड-11 में दर्ज है।

ऐसे जुड़वाया सूची में नाम
खलील खां पिछले 20 साल से निगम में कार्यरत हैं। सरकारी कर्मचारी होते हुए उन्होंने सर्वे दल और जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) में सांठगांठ करके गरीबी रेखा की परिवार सूची में अपना नाम जुड़वा लिया। सर्वे दल में जिला प्रशासन के साथ निगम अमला भी रहता है।
ये हैं गरीबी रेखा के मापदंड
आपको बता दें कि गरीबी रेखा सूची में वे परिवार आते हैं जो कच्ची झुग्गी में निवास करता हो, पूरे परिवार की आय 1200 रुपए प्रतिमाह या उससे कम हो, घर में रेडियो, टीवी. फ्रिज, वाहन जैसे सामान न हों, और बच्चों की मंहगी पढ़ाई के लिए उनके पास पैसा ना हो।












Click it and Unblock the Notifications