IAS ने अपनी बेटी की शादी में बेसहारा लोगों को बुलाया भोज पर, हर कोई कर रहा तारीफ

निगम कमिश्नर किशोर कान्याल की बेटी देवांशी की शादी इसी सप्ताह है। अपनी बेटी की शादी से पहले किशोर कान्याल ने शहर के एक नामी होटल में एक भोज का आयोजन किया था।

Municipal Commissioner of Gwalior IAS Kishore Kanyal daughter Marriage

इन दिनों शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। ऐसे में एक से बढ़कर एक शानदार शादियां देखने को मिल रही है। लेकिन ग्वालियर में एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां पर एक आईएसएस अधिकारी किशोर कान्याल ने अपनी बेटी को शादी में ऐसे लोगों को भोज के लिए बुलाया जो बेसहारा थे। किशोर कान्याल ग्वालियर में पदस्थ नगर निगम आयुक्त है। उनकी बेटी की शादी की हर कोई चर्चा कर रहा है।

गरीब-बेसहारा लोगों को होटल में भोज पर बुलाया

गरीब-बेसहारा लोगों को होटल में भोज पर बुलाया

निगम कमिश्नर किशोर कान्याल की बेटी देवांशी की शादी इसी सप्ताह है। अपनी बेटी की शादी से पहले किशोर कान्याल ने शहर के एक नामी होटल में एक भोज का आयोजन किया था। इस भोज अब सुर्खियों में है। चर्चा में आने की वजह इस में आमंत्रित किए गए लोग है। आईएएस अधिकारी ने अपनी बेटी की शादी के इस भोज में बेसहारा लोगों को बुलाया था।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

अपने हाथों से इन लोगों परिवार ने खिलाया खाना

अपने हाथों से इन लोगों परिवार ने खिलाया खाना

शहर भर के निराश्रित और लावारिस लोगों को ना सिर्फ निगम कमिश्नर किशोर कान्याल ने भोज के लिए बुलाया बल्कि उन्हें अपने हाथों से खाना परोसकर खिलाया था। इन बेसहारा लोगों को पूरे परिवार ने बड़े प्यार से खाना खिलाया और उन्हें उपहार भी दिए। आईएएस किशोर कान्याल ने बताया की लावारिस लोगों के लिए काम करने वाली संस्था स्वर्गसदन से जुड़े हुए है।

खाने के बाद परिवार ने बांटे उपहार

खाने के बाद परिवार ने बांटे उपहार

निगम कमिश्नर किशोर कान्याल लंबे समय से इस संस्था से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि, परिवार में के बेटी के विवाह के मौके पर विवाह में इन लोगों को बुलाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। किशोर कान्याल की बेटी देवांशी कान्याल ने तमिलनाडु के वीआईटी से अपनी पढ़ाई की है। इसके अलावा देवांशी एमिटी यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट भी है। साथ भी वह भरतनाट्यम की अच्छी डांसर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+