Sehore News: मातम में बदल गया मुंडन संस्कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से उजड़ गया पूरा संसार
Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से मातम छा गया। हादसे के बाद घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था।
सीहोर जिले के सलकनपुर में विजयासन पहाड़ी पर शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ है। एक्सीडेंट में भोपाल से दर्शन और मुंडन कराने श्रद्धालुओं की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

गाड़ी में 12 लोग बैठे थे। जिसमें तीन लोगों की रेहटी में मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं की मौत नर्मदापुरम लाते समय हुई। 6 वीं मौत जिला अस्पताल नर्मदापुरम में इलाज के दौरान हुई।
श्रद्धालु माता बिजासन के दर्शन और तीन माह के बच्चे का मुंडन कराके लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई। घायलों का रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है।
भोपाल के डीआईजी बंगला क्षेत्र के चौकसे नगर में रहने वाले भरत पांडेय ने जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह मेरे बड़े भाई मोहित पांडेय के तीन महीने के बेटे का मुंडन संस्कार के लिए पिता शारदा पांडेय और चाचा राजेंद्र पांडेय परिवार समेत टवेरा से सलकनपुर गए थे। गाड़ी में तीन बच्चों समेत 12 लोग थे।
बुधनी SDOP शशांक गुर्जर के जानकारी अनुसार बिजासन माता के दर्शन के बाद भोपाल लौटते समय भैरव घाटी पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। कार घाट की बाउंड्रीवॉल से टकराकर पलट गई।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने रेहटी जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शाम तक हादसे में तीन लोगों के मौत हो गई थी। नर्मदापुरम जिला अस्पताल लाते-लाते 2 महिला पुष्पलता अवस्थी, उषा पांडे ने दम तोड़ दिया। अपर्णा पांडे की अस्पताल में मौत हुई। गंभीर घायलों को बुधनी, नर्मदापुरम में किया है।












Click it and Unblock the Notifications