PM स्वनिधि योजना में MP देश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री खट्टर ने प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को दिया पुरस्कार

पीएम स्वनिधि की योजना की क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश को देश में पहला स्थान मिला है। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय आवास और शहरी राज्य मंत्री तोखान साहू मध्य प्रदेश के नगरी विकास और आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को यह पुरस्कार 18 जुलाई यानी आज दिल्ली में दिया गया।

इंडिया हेबीटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मध्य प्रदेश को यह पुरस्कार मिला है। स्ट्रीट वेंडर की बेहतरीन के लिए शुरुआत की गई पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के पथ विक्रेताओं को 10000, 20000 और ₹50000 की कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान किया जाता है।

MP tops the country in PM Swanidhi Yojana Minister Khattar gives award to ps Neeraj Mandloi

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य में 11 लाख 95 हजार से अधिक ऋण प्रकरणों में ऋण वितरित कर मध्य प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर आ गया है। 838000 पथ विक्रेता डिजिटल लेनदेन कर रहे हैं, जिसके फल स्वरुप इन पथ विक्रेताओं को 20 करोड़ 92 लाख रुपए का केस बैंक से प्राप्त हुआ है। साल 2021 में इस योजना अंतर्गत कुल 1999 हजार प्रकरण तैयार कर ऋण वितरित किया गया। साल 2023 में 484000 ऋण प्रकरण वितरित कर मध्य प्रदेश में कुल लक्ष्य के विरोध 101.26 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

एमपी ने बड़े-बड़े राज्यों को पछाड़ा

मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश दिल्ली और कर्नाटक देश को इस मामले में पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश में 1 लाख 77 हजार प्रकरणों में ऋण वितरित कर 93 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया। आंध्र प्रदेश ने चार लाख 54000 प्रकरणों में ऋण वितरित कर तीसरे स्थान प्राप्त किया। 2 लाख 15 हजार ऋण वितरित कर दिल्ली चौथे नंबर पर रही। वहीं 5 लाख प्रकरण में ऋण वितरित कर कर्नाटक पांचवें स्थान पर रहा।

कोरोना कल में हुई थी शुरुआत

कोरोना कल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सोने की योजना शुरू की थी। तब से ही मध्य प्रदेश इस योजना में लगातार बेहतर काम कर नंबर वन पर बना हुआ है। मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत हाथ ठेला फेरी वालों और पाठ विक्रेताओं को 10000 से 20000 और अधिक राशि का बिना ब्याज का बैंक कर्ज उपलब्ध कराया जाता है। इसे हाथ ठेले वालों और फेरी वालों का जीवन आसान हुआ है। उन्हें और अधिक बेहतर काम करने और कमाई करने के अवसर प्राप्त हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+