Tiger Hunting in MP: जंगल में घूम रहे बाघ की गायब हो गई खोपड़ी, सतपुड़ा रिजर्व का मामला, टाइगर का धड़ देख उड़े होश
MP Tiger Hunting: मध्य प्रदेश के वन्य प्राणी इतिहास में शिकार की बेहद गंभीर घटना सामने आई हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक टाइगर का सिर कलम कर गायब कर दिया गया। हत्या की इस क्रूर वारदात से वन विभाग के होश उड़ गए हैं। शक शातिर शिकारियों पर हैं।
टाइगर का सिर काटकर ले जाने वाले कौन है, जो धड़ छोड़कर चले गए? कई सवालों के बीच फॉरेस्ट डिपार्टमेंट तफ्तीश में जुट गया हैं। मामला एमपी के नर्मदापुरम संभाग के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का है, जहां 26 जून को एक टाइगर का धड़ मिला था। उसकी खोपड़ी गायब थी।
आग की तरह फैली इस खबर ने वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की धड़कने बढ़ा दी हैं। शुरुआती जांच के बाद वन विभाग ने भी अब पुष्टि कर दी हैं कि टाइगर की हत्या कर उसका सिर काटकर ले जाया गया। वन्य प्राणियों के शिकार के पहले भी मामले सामने आए, लेकिन क्रूर की हद पार कर देने वाली यह पहली घटना मानी जा रही हैं।

टाइगर स्ट्राइक फोर्स अब मामले की गहराई से पड़ताल में जुट गई हैं। टाइगर रिजर्व के एसटीआर चूरना की डबरा देव बीट में जहां घटना हुई, उस एरिया में एंट्री के प्वाइंट चेक किए जा रहे हैं। किसी जंगली जानवर द्वारा टाइगर का यदि शिकार किया होता, तो उसके गायब सिर के कुछ अवशेष कही न कही नजर आते। लेकिन ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ। लिहाजा पूरा शक किसी शातिर शिकार गिरोह पर हैं। ऐसे संवेदनशील कोर एरिया में शिकारियों की घुसपैठ कैसे हुई और आसानी से टाइगर का सिर कलम की वारदात को अंजाम देना रहस्य बना हुआ हैं।
टाइगर की खोपड़ी का इस्तेमाल?
जानकार बताते हैं कि टाइगर की खोपड़ी का इस्तेमाल तंत्र-क्रियाओं के लिए भी होता हैं। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टाइगर के सिर की दुर्लभ ट्राफी बनाने के लिए उपयोग किया जाता हैं। संभावना है कि ऐसे ही किसी बड़े गिरोह के द्वारा बड़े शातिराना ढंग से टाइगर को मौत के घाट उतारा, फिर उसका सिर काट लिया गया। पहले सामने आ चुके मामलों में बाघों की मूंछ, पूंछ के बाल काटने समेत नाखून उखाड़ने, पंजे काटने जैसी घटनाएं होती आई हैं। लेकिन इस बार शिकारियों ने सारी हदें पार कर दी।
सूत्रों के मुताबिक जंगल से सटे भातना समेत कई गांवों के लोगों से पूछताछ की गई हैं। क्षेत्र में पहले वन्य प्राणियों के शिकार में पकड़े गए लोगों से भी पूछताछ की गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर हैं। शिकारियों को दबोचने के लिए एक अलग दल जंगलों जंगलों की भी खाक छान रहा हैं। विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया है कि जिस बाघ को शिकारियों ने अपना निशाना बनाया, उसके बड़े प्लान के साथ रेकी की गई। स्थितियों को भांपकर बाघ को पहले मारा गया, फिर मौका पाते ही उसकी गर्दन काटकर ले गए। घटना पता लगने के बाद डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंची, लेकिन अभी तक कोई भी बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी हैं। वहीं मृत का बाघ पीएम करवाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications