MP: किसान के दर्द में फूट-फूट कर रोये विधायक, परिवार को न्याय दिलाने धरने पर बैठे थे
सागर, 13 अगस्त। मप्र में सागर जिले के बंडा में फसल खराब होने और थाना परिसर में किसान आत्मदाह के बाद किसान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बंडा से कांग्रेस विधायक तरबर सिंह लोधी देर शाम थाना परिसर में बरसते पानी में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठ गए। आधी रात तक मान मनव्वल चलती रही। जब पुलिस और अधिकारियों ने संवेदनहीनता दिलाई और किसान को न्याय दिलाने में टाला मटोली की गई तो विधायक दुखी होकर भावनाओं में बह गए। वे कार्यकर्ताओं व अधिकारियों की भीड़ के बीच फूट-फूट कर रोने लगे, उनका गला भर आया और वे अपने आंसू पोंछते नजर आए। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर आरोप भी लगाए।
{document1}
Recommended Video

विधायक तरबर सिंह लोधी का दर्द छलक पड़ा
बंडा से कांग्रेस विधायक तरबर सिंह लोधी बीती देर रात बंडा थाना परिसर में धरने के दौरान दुखी होकर फूट फूट कर रोने लगे, सार्वजनिक रुप से भरी भीड़ व अधिकारियों के सामने उनका किसान के प्रति दर्द छलक पड़ा। उनके निकल पडे़े। दरअसल वे चैकी गांव के किसान शीतल रजक की मृत्यु के बाद उसके परिजन को न्याय दिलाने, दोषियों पर कार्रवाई की मांग और गरीब परिवार को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। वे शाम को थाना परिसर पहुंचे और पेड़ के नीचे चबूतरे पर जाकर धरना देने लगे। एक-एक कर उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान परिवार के सदस्य व रिश्तेदार भी एकजुट हो गए।

झमाझम बारिश में भीगते हुए धरना दिया
विधायक तरबर सिंह लोधी के धरने के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। खूब नारेबाजी होने लगी, पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगने लगे। इस दौरान झमाझम बारिश का दौर भी शुरु हो गया। बावजूद इसके विधायक टस से मस नहीं हुए और बारिश में भीगते हुए धरना देते रहे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उनके साथ मृतक किसान शीतल रजक के बच्चे, पत्नी व अन्य परिजन भी धरना स्थल पर मौजूद थे, जिन्हें बारिश से बचाने के लिए पुलिस ने थाने के अंदर बैठाया था, ताकि भीगने से बच सकें।

विधायक के साथ कलेक्टर और प्रशासन भी बारिश में भीगता रहा
विधायक तरबर सिंह लोधी और धरना दे रहे कांग्रेसी व अन्य लोग जब बारिश में भीग रहे थे तो वहां कलेक्टर पहुंचे तो उनके सुरक्षा गार्ड ने छाता लगाया तो उन्होंने मना कर दिया। हालांकि कुछ लोग छाता लिए खडे थे, लेकिन विधायक से चर्चा के दौरान कलेक्टर भी बारिश में भीगते हुए बात करते रहे।

रात एक बजे कलेक्टर पहुंचे, समझाया, 3 दिन के अल्टीमेटम के बाद धरना समाप्त
विधायक लोधी मौके पर कलेक्टर दीपक आर्य को बुलाने और उनसे बात करने की मांग को लेकर अड़ गए। रात करीब 1 बजे बंडा थाने में धरना स्थल पर कलेक्टर दीपक आर्य पहुंचे और विधायक से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन विधायक दोषी थाना स्टाफ, कीटनाशक विक्रेता दुकानदार व मृतक किसान के परिजन को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने पर अड़ गए। कलेक्टर आर्य ने कहा कि वे 20 लाख रुपए पीड़ित के परिजन को दिलाने के लिए प्रपोजल बनाकर भेज चुके हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications