MP Sports Award: बेटियों ने किया अशोकनगर का नाम रोशन, श्रुति को एकलव्य और भूरक्षा को मिला विक्रम अवार्ड
MP Sports Award: भोपाल के टीटी नगर स्टेटियम में शिखर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2021 और 2022 के खिलाड़ियों को राज्य के सबसे बड़े खेल अवार्डों से सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को विश्वमित्र, एकलव्य और विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित किया।
खेल अलंकरण में अवार्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ी भी खासे उत्साहित नजर आए। इनमें वह खिलाड़ी भी शामिल थे। जो गांव गांव से निकालकर इस बड़े मुकाम को हासिल किया और यह अवार्ड अपने नाम किया है।

जानकारी अनुसार भोपाल की रहने वाली सिद्धि छतवानी वॉलीबॉल की तरह खेला जाने वाला खेल शूटिंग बॉल खेलती हैं। अधिकतर ग्रामीण स्तर पर खेला जाता है। लेकिन इन्होंने इसमें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई और मध्य प्रदेश का नाम उंचा किया।
इनके अलावा 2021 के पुरस्कारों में ही वुशु में अशोकनगर की श्रुति सरवैया को अवार्ड मिला है। श्रुति पढ़ाई में भी टॉप किया करती हैं और अधिकतर फर्स्ट क्लास ही पास होती हैं। साथ ही खेल में भी वह अव्वल है। वहीं वुशु में ही 2022 का विक्रम अवार्ड प्राप्त करने वाली भूरक्षा दुबे यूपी पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे मध्य प्रदेश से खेला करती थी। इनका कहना है कि अगर मध्य प्रदेश में खेलों के माध्यम से अधिक नौकरियां मिलती हैं तो निश्चित ही खिलाड़ी मध्य प्रदेश छोड़कर बाहर नहीं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications